×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे वंतारा, अनंत अंबानी संग खूब खेला डांडिया, गर्लफेंड संग की गणपति बप्पा की पूजा

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के डायरेक्‍टर अनंत अंबानी से मिले. उन्होंने गुजरात के जामनगर में वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर, वंतारा का दौरा किया. अपने दौरे के दौरान, उन्हें एक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा की.साथ ही गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की.

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे वंतारा, अनंत अंबानी संग खूब खेला डांडिया, गर्लफेंड संग की गणपति बप्पा की पूजा
Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ़्रेंड बेटिना एंडरसन भारत के दौरे पर हैं. हाल ही में उन्होंने आगरा के ताजमहल का दीदार किया था. ताजमहल का दीदार करने के बाद वे गुजरात के जामनगर में वनतारा भी पहुंचे. 

ट्रंप जूनियर ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

इस दौरान  डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के डायरेक्‍टर अनंत अंबानी से मिले. उन्होंने गुजरात के जामनगर में वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर, वंतारा का दौरा किया. अपने दौरे के दौरान, उन्हें एक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा करते हुए भी देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों में अनंत और राधिका अंबानी, जामनगर में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ़्रेंड  बेटिना एंडरसन के साथ गणपति पूजा करते दिख रहे हैं. 

ट्रंप जूनियर ने अनंत अंबानी संग खेला डांडिया

गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने के अलावा डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ़्रेंड  बेटिना एंडरसन ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ जमकर डांडिया भी खेला, वायरल हो रहे वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत एक ग्रुप के साथ गरबा करते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

शाही शादी में शामिल होने भारत आए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ एक शाही शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हैं, इस शादी का आयोजन  उदयपुर में 21 और 23 नवंबर तक होगा. वो स्पेशल एयरक्राफ्ट से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे थे. शादी का मुख्य प्रोग्राम ऐतिहासिक जग मंदिर पैलेस में आयोजित किया जाएगा. यह पैलेस पिछोला झील के बीच में है. वहीं, शादी से जुड़े तमाम सेलिब्रेशन सिटी पैलेस कॉम्प्लेक्स के अंदर मानेक चौक पर आयोजित किए जाएंगे. 

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर शहर के सबसे लग्जरी होटलों में से एक 'द लीला पैलेस' उदयपुर में रुकेंगे. 21 से 23 नवंबर तक उनके तीन दिवसीय प्रवास के लिए, होटल के सभी 82 कमरे और तीन लग्जरी सुइट्स उनके और अन्य मेहमानों के लिए पूरी तरह से बुक हो गए हैं. 

किसकी शादी में शामिल होने भारत आए हैं डोनाल्ड ट्रंप जूनियर

Advertisement

अमेरिकी अरबपति राम राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गादिराजू की शादी उदयपुर के इस मशहूर होटल में हो रही है.  ट्रंप के बेटे इसी शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं. ट्रंप जूनियर महाराजा सुइट में रहेंगे, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये प्रति रात है. रॉयल सुइट, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये प्रति रात है, को भी बुक किया गया है.

शादी के इवेंट्स में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर

 22 और 23 नवंबर को शादी के इवेंट्स में शामिल होंगे. होटल के इंटीरियर में दीवारों और छतों पर सोने का काम है, जबकि बेडरूम और किचन में बारीक चांदी की डिटेलिंग है. होटल से, गेस्ट्स लेक पिछोला के शानदार नजारों का मजा ले जा सकते हैं और सभी तरह के खाने के लिए इंटरनेशनल डिशेज का एक क्यूरेटेड मेन्यू भी मिलेगा.

बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि लेक सिटी में हाई-प्रोफाइल लोगों के आने के बाद हाई सिक्योरिटी और खास इंतजाम किए गए हैं. एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने गुरुवार को वेलकम डिनर होस्ट किया, जिसमें राजस्थानी मांगणियार आर्टिस्ट्स की परफॉर्मेंस हुई. वहीं शादी में ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज, वाणी कपूर, जान्हवी कपूर और फिल्ममेकर करण जौहर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए चार चार्टर फ्लाइट्स से उदयपुर आएंगे. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें