×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली के स्कूलों को मिल रही लगातार बम से उड़ाने की धमकी, द्वारका के डीपीएस स्कूल को मिला धमकी भरा ई-मेल

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों से न सिर्फ़ अभिभावक बल्कि सुरक्षा एजेंसिया भी परेशान है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को फिर सामने आया है। जहां द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है

दिल्ली के स्कूलों को मिल रही लगातार बम से उड़ाने की धमकी,  द्वारका के डीपीएस स्कूल को मिला धमकी भरा ई-मेल
देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों से न सिर्फ़ अभिभावक बल्कि सुरक्षा एजेंसिया भी परेशान है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को फिर सामने आया है। जहां द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन को ये धमकी ई-मेल के ज़रिए दी गई है। स्कूल सवार मिली सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। लंबी जाँच के बाद भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। 


डीपीएस की ओर से सुबह करीब 5.15 बजे फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी गई है। इसके तुरंत बाद फायर विभाग और दिल्ली पुलिस की एक टीम स्कूल कैंपस में पहुंचीं और जांच शुरू की। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को इस घटना की जानकारी देकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के लिए कहा। आज बच्चों की क्लास ऑनलाइन होगी।पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। यह 10 दिन में चौथा मामला है, जब दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 17 दिसंबर को दक्षिण दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद बच्चों को घर भेज दिया गया था। लेकिन, जब दिल्ली पुलिस सहित अन्य जांच टीम जांच के लिए पहुंची थी, तो धमकी को लेकर किसी भी प्रकार का संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया था।


वहीं, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों को लेकर आईएएनएस से 9 दिसंबर को बातचीत की थी। उन्होंने कहा था, "दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिंता नहीं है। हमारी मांग है कि अमित शाह दिल्ली की और ध्यान दें।" इससे पहले 'आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें स्कूलों को भेजी जा रहे कॉल्स और ईमेल का भी जिक्र था।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें