Ex Muslim सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला मामले में CM योगी का एक्शन, UP पुलिस ने आरोपी जीशान को किया ढेर!
Zeeshan UP Police Encounter: पूर्व मुस्लिम और मशहूर यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जिहादियों ने बीते दिनों जानलेवा हमला किया था. इस पर CM योगी ने सख्त एक्शन का वादा किया था, जिसे पूरा भी कर दिया. आरोपी जीशान का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है.
Follow Us:
सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सलीम वास्तिक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. एक मुसलमान होने के बावजूद सलीम इस्लाम की कथित कुरीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं. उनकी पहचान एक पूर्व मुस्लिम के रूप में होती है. एक तो इस्लाम का त्याग करना और फिर कट्टरपंथियों की पोल खोलना, यही बात शायद कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों को बर्दाश्त नहीं हो रही थी.
इसीलिए जिस रमजान जैसे पवित्र महीने में एक सच्चा मुसलमान भूखा-प्यासा रहकर खुदा की इबादत करता है, उसी समय कुछ कट्टरपंथी मुसलमान ऐसे भी होते हैं, जिन पर धर्म का नशा इस कदर चढ़ जाता है कि वे खून के प्यासे हो जाते हैं. ऐसी ही कुछ जाहिलियत जीशान ने की और उसका अंजाम भी भुगता. बीते शुक्रवार, यानी जुमे के दिन, जीशान ने अपने साथी के साथ मिलकर सलीम वास्तिक का गला रेत दिया.
पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावर का बाबा की पुलिस ने किया इलाज!
27 फरवरी को बाइक सवार हमलावरों ने सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर चाकू से उनकी गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे. सलीम इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. लेकिन जिस यूपी में हैवान जीशान ने इस जाहिलियत को अंजाम दिया, वह यह भूल गया था कि वह यूपी योगी आदित्यनाथ की सरकार वाला यूपी है.
जहां कानून से खेलने वाले अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं को नहीं छोड़ा गया, वहां जीशान जैसा जाहिल किस खेत की मूली था. सीएम ने पहले ही अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया था और साफ कहा था कि किसी को नहीं छोड़ा जाएगा.
27 फरवरी को उसने सलीम वास्तिक पर हमला किया. 28 फरवरी को ही CM योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने.
Ghaziabad, Uttar Pradesh: In a police encounter near Nithora underpass, Zeeshan, the assailant behind the February 27 attack on YouTuber Salim Wastik in Loni, was killed. Authorities recovered a bike, weapons, and cartridges from the site. pic.twitter.com/GkVO5XY0ty
— IANS (@ians_india) March 1, 2026
गाजियाबाद पुलिस ने जीशान का कर दिया एनकाउंटर
सीएम योगी की इस वॉर्निंग के ठीक अगले ही दिन, यानी 1 मार्च को, जिला गाजियाबाद की पुलिस ने एक एनकाउंटर में हमलावर जीशान को ऐसा ठोका कि अस्पताल जाते-जाते वह सीधे जहन्नुम पहुंच गया. सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जीशान पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं. सोमवार को जब आरोपी जीशान का पुलिस से सामना हुआ, तो उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग झोंक दी.
अब पुलिस पर फायरिंग करोगे तो पुलिस फूल तो बरसाएगी नहीं. पुलिस ने भी पलटवार किया और ऐसा पलटवार किया कि आरोपी जीशान सीधे जहन्नुम पहुंच गया. क्योंकि यूपी की सत्ता संभाल रहे CM योगी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि जो जिस भाषा में समझेगा, पुलिस उसे उसी भाषा में समझाएगी.
CM योगी ने किया था वादा, वो कर दिया पूरा!
CM योगी की यह वॉर्निंग जीशान शायद भूल गया था, इसी वजह से उसने सलीम वास्तिक पर हमला करने की जुर्रत की. और फिर उसका अंजाम क्या हुआ. यह आप तस्वीरों में देख सकते हैं. बाबा की पुलिस ने एक एनकाउंटर में उसे ठिकाने लगा दिया. योगी की यह सीधी-सी बात जीशान के जहन में नहीं घुसी, इसी वजह से उसने सलीम वास्तिक पर हमला कर दिया. लेकिन सलीम वास्तिक को मारने के चक्कर में वह खुद ही जहन्नुम पहुंच गया.
ये भी पढ़ें: इस्लामिक कुरुतियों पर उठाए थे सवाल, ‘कट्टरपंथियों’ ने दफ्तर में घुसकर गला रेता, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला
यह सिर्फ एक घटना नहीं है, यह एक सबक है, उन जिहादियों को, उन गुंडों को, उन माफियाओं को, जो यूपी में रहकर यूपी का कानून तोड़ने की हिम्मत करते हैं. क्योंकि योगी सरकार का सीधा सा फंडा है, जो कानून तोड़ेगा, उसे पहले समझाया जाएगा, और अगर नहीं मानेगा, तो कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई भी की जाएगी.
यह भी पढ़ें
रिपोर्ट: धीरेंद्र रावत
एडिट: केशव झा
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें