‘पूरी दुनिया एक मेज पर मिलेगी…’, BRICS बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा संदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने BRICS की औपचारिक शुरुआत से पहले बड़ा संदेश दिया. PM मोदी ने भी एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है.
Follow Us:
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में मंच सज चुका है. दुनिया की महाशक्तियों का एक मंच के नीचे महाजुटान होगा. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं, इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने BRICS की औपचारिक शुरुआत से पहले बड़ा संदेश दिया.
दिल्ली के भारत भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा. इससे पहले एस जयशंकर ने एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा ‘यह दिल्ली है. यह खास पल है. अपनी विरासत की चमक और भारत मंडपम की तैयारियों के साथ राजधानी 18वें ब्रिक्स समिट के लिए आखिरी तैयारियां पूरी कर रही है.’
‘पूरी दुनिया एक मेज पर मिलेगी’
एक्स पर एक पहले के पोस्ट में कहा गया, ‘दिल्ली 18वें ब्रिक्स समिट के लिए तैयार हो रही है. जल्द ही दुनिया एक मेज पर मिलेगी.’
उन्होंने लिखा, BRICS बिजनेस फोरम 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खुशी हुई. मैंने आर्थिक मजबूती, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी (टिकाऊपन) के महत्व पर ज़ोर दिया. इससे हमें मौजूदा ग्लोबल आर्थिक माहौल के जोखिमों और अवसरों को समझने और उनसे निपटने में मदद मिलेगी, साथ ही, ठोस व्यवस्थाएं बनाने और विकल्पों का दायरा बढ़ाने के लिए BRICS देशों की एक-दूसरे की खूबियों का लाभ उठाने की अहमियत पर भी ज़ोर दिया.
Pleased to participate in the opening ceremony of BRICS Business Forum 2026.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 11, 2026
Highlighted the centrality of economic resilience, innovation and sustainability. It will enable us to navigate the risks and opportunities of current global economic landscape. Also underscored the… pic.twitter.com/0QiCZZvq43
मुझे पूरा भरोसा है कि BRICS बिज़नेस फोरम 2026 पार्टनरशिप को मज़बूत करने, बाज़ारों तक पहुंचने, सप्लाई नेटवर्क को जोड़ने और व्यावहारिक कमर्शियल संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
12-13 सितंबर को दुनिया भर के प्रतिनिधियों और नेता BRICS के लिए भारत मंडपम में जुटेंगे. इसे लेकर PM मोदी ने कहा कि भारत इस बड़े इवेंट के लिए तैयारी कर रहा है.
अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS Summit के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥ pic.twitter.com/YG36WlpiYg
PM मोदी ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें ब्रिक्स समिट की जगह, भारत मंडपम को दुनिया भर के नेताओं के स्वागत के लिए सजा-धजा दिखाया गया. इसमें लिखा था, भारत BRICS 2026 के लिए तैयारी कर रहा है. BRICS के 2026 के चेयरमैन के तौर पर भारत 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी करेगा, जिसमें BRICS सदस्य और पार्टनर देशों के साथ-साथ आउटरीच इनवाइटी (आमंत्रित मेहमान) भी शामिल होंगे.
BRICS में कौन-कौनसे देश शामिल?
- भारत
- ब्राजील
- चीन
- मिस्र
- इथियोपिया
- इंडोनेशिया
- ईरान
- रूस
- सऊदी अरब
- दक्षिण अफ्रीका
- संयुक्त अरब अमीरात
ये हैं BRICS के पार्टनर देश
- बेलारूस
- क्यूबा
- बोलीविया
- कजाकिस्तान
- मलेशिया
- नाइजीरिया
- थाईलैंड
- युगांडा
- उज्बेकिस्तान
- वियतनाम
भारत ने कब-कब की BRICS की अध्यक्षता?
इससे पहले साल 2012, 2016 और 2021 में भारत BRICS की अध्यक्षता कर चुका है. इस बार ये समिट और भी खास इसलिए है क्योंकि इसकी स्थापना के 20 साल पुरे हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें- BRICS Summit 2026: 13 सितंबर को सुबह 6 बजे से दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें
BRICS के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंच गए. जहां एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ. वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल यानी 12 सितंबर को भारत पहुंचेंगे. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी इंडिया पहुंचने वाले हैं. इस समिट के जरिए BRICS देश दुनिया को इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी, व्यापार और एक दूसरे के लिए अहमियत को मजबूती देंगे.