गेमचेंजर साबित हो रहा CM योगी का सिंगापुर दौरा, पहले ही दिन करीब ₹20 हजार करोड़ के हुए MoUs, एनर्जी, डेटा, टेक, लॉजिस्टिक सेक्टर में होंगे निवेश

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे के पहले दिन यूपी को बड़े पैमाने पर निवेश सफलता मिली है. इस दौरान लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हुए, जिनमें निवेश के साथ-साथ कौशल विकास, डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर विशेष फोकस होगा.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
07:20 PM )
गेमचेंजर साबित हो रहा CM योगी का सिंगापुर दौरा, पहले ही दिन करीब ₹20 हजार करोड़ के हुए MoUs, एनर्जी, डेटा, टेक, लॉजिस्टिक सेक्टर में होंगे निवेश
CM Yogi Singapore Visit / X

निवेश और कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर दौरा काफी ऐतिहासिक साबित हो रहा है. सीएम योगी के नेतृत्व में सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुईं. आधिकारिक बैठकों और निवेशकों के साथ संवाद के बीच कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और कंपनियों ने राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. 

पहले दिन बनी 19,877 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति

सीएम योगी की इस दौरान कई कंपनियों के प्रमुखों और कारोबार से जुड़े लोगों से विस्तृत बातचीत हुई और निवेश को लेकर यूपी में पैदा हुआ सकारात्मक माहौल पर चर्चा हुई. इसका फायदा भी दिखा. सीएम के दौरे के पहले ही दिन कुल 19,877 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन के लिए अहम माने जा रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों के समक्ष स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को पारदर्शी नीतिगत ढांचा, त्वरित स्वीकृतियां और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने दिया यूपी में निवेश का बड़ा प्रस्ताव

हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापनों में एक बड़ा प्रस्ताव यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप की ओर से आया, जिसने ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक पार्क और डेटा सेंटर परियोजनाओं में 6,650 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है. इन परियोजनाओं से शहरी विकास, औद्योगिक गतिविधियों और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलने की उम्मीद है. इसी क्रम में गोल्डन स्टेट कैपिटल (जीएससी) ने उत्तर प्रदेश में 100 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की स्थापना के लिए 8,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की. यह परियोजना राज्य को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. 

एनर्जी सेक्टर में निवेश करेगा PIDG 

इसी तरह, प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ग्रुप (पीआईडीजी) ने नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और कृषि सह सोलर (एग्री-पीवी) परियोजनाओं में 2,500 करोड़ रुपये निवेश का समझौता ज्ञापन किया. इसके अतिरिक्त एवीपीएन लिमिटेड ने भी नवीकरणीय ऊर्जा और एग्री-पीवी क्षेत्र में 2,727 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई. इन पहलों से उत्तर प्रदेश के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी.

एजुकेशन और एडटेक सेक्टर को लेकर भी हुए कई समझौते

मुख्यमंत्री की सिंगापुर विजिट के पहले दिन निवेश के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया. तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) को सुदृढ़ करने के लिए आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (आईटीईईएस) के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

यह भी पढ़ें

इस साझेदारी के तहत आईटीईईएस शैक्षणिक विकास, बुनियादी ढांचे के उन्नयन, नेतृत्व और क्षमता निर्माण, आईएसक्यू प्रमाणन तथा क्वालिटी एश्योरेंस जैसे क्षेत्रों में परामर्श और तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा. इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की कौशल व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें