जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का पर्दाफाश, UP-बिहार से दबोचे गए 3 हिस्ट्रीशीटर, जानें पुलिस ने कैसे बिछाया जाल

सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में पुलिस ने यूपी और बिहार में जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Author
11 May 2026
( Updated: 11 May 2026
01:49 PM )
CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का पर्दाफाश, UP-बिहार से दबोचे गए 3 हिस्ट्रीशीटर, जानें पुलिस ने कैसे बिछाया जाल
Image Source: IANS/Video Grab
Advertisement

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं.

यूपी-बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को रात में ही कोलकाता लाई और सोमवार को इनकी पेशी बारासात कोर्ट में हो सकती है. मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार दो आरोपी बिहार के रहने वाले है जिनका नाम मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है. इसके साथ ही एक आरोपी बलिया का है और उसका नाम राज सिंह बताया जा रहा है.

SIT कर रही है पूछताछ

वहीं, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनसे गहन पूछताछ की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ से हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है.

Advertisement

UPI पेमेंट से पकड़े गए आरोपी

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में आरोपी इन लोगों को तब पकड़ा गया जब आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया था. इससे पुलिस को उसकी लोकेशन का पता लगाने में मदद मिली. गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और पुलिस हत्या में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है.

TMC कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप

बता दें कि 6 मई को चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई थी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है.

Advertisement

हत्या की जांच के लिए SIT गठित

यह भी पढ़ें

इसके बाद चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है. जांच टीम के सदस्य आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश गए थे. जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि इन सभी सुरागों के जरिए जल्द ही चंद्रनाथ के हत्यारे तक पहुंचा जा सकेगा और अपराधी पकड़े जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें