जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर-मंतर पर खत्म हुआ CJP का प्रदर्शन, सरकार के साथ मीटिंग के बाद ऐलान, सौरव दास ने कहा- अपने-अपने घर लौट जाएं

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरव दास, आशुतोष रांका की बैठक हुई. जिसमें सरकार ने CJP की सभी मांगें मान ली हैं.

Author
25 Jul 2026
( Updated: 25 Jul 2026
06:11 PM )
जंतर-मंतर पर खत्म हुआ CJP का प्रदर्शन, सरकार के साथ मीटिंग के बाद ऐलान, सौरव दास ने कहा- अपने-अपने घर लौट जाएं
Image Source- IANS/Video Grab
Advertisement

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन का The END हो गया. सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद CJP ने प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया है. पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने आंदोलनकारी छात्रों से वापस लौटने की अपील की है. 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सौरव दास, आशुतोष रांका की बैठक हुई. जिसमें सरकार ने CJP की लगभग सभी मांगे मान ली हैं. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रियों और CJP के प्रवक्ता ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें बताया कि सरकार ने उनकी मांगे मान ली हैं. साथ में सरकार ने आश्वासन दिया है कि आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाएगा. 

आंदोलनकारी छात्रों से वापस लौटने की अपील 

Advertisement

सौरव दास ने कहा- जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं. उन्होंने ये भी बताया कि सरकार NEET पेपर लीक के कारण सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवार को एक-एक करोड़ का मुआवजा देगी. इसके साथ ही एग्जाम रिफॉर्म्स पर भी बात बनी है. 

क्या थी CJP की तीन मुख्य मांगें? 

सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि हमने सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन राउंड की बातचीत की. जंतर-मंतर पर हमारा प्रोटेस्ट, जो कई दिनों से चल रहा था, हमारी तीन मुख्य मांगें थीं: 

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ फाइल किए गए सभी लीगल केस और FIR वापस ली जाएं 
  • प्रदर्शनकारियों या आयोजकों के खिलाफ भविष्य में कोई केस फाइल नहीं किया जाए

CJP ने कहा कि हमारी मांग थी कि नीट पेपर न होने के बाद जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया, उन्हें 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए. अभी कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है. इसका मतलब है कि हमारी डिमांड मान ली गई है. 

Advertisement

सौरव दास ने कहा कि सरकार ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह दर्ज सभी की कॉपी शेयर करेगी, हमारी पिछली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 15 से 20 एफआईआर दर्ज की गई थीं. हमें वे कॉपी किसी भी हाल में तीन से चार दिनों में मिल जाएंगी. सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एफआईआर वापस ले ली जाएंगी. सरकार ने कहा है कि वह इसे मंगलवार तक हमारे साथ शेयर करेगी. 

सौरव दास ने आगे कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा.’

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने घेरा; जानें किसने क्या कहा

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, मुआवजे पर नियमों के तहत फैसला होगा. शिक्षा सुधारों पर सरकार अहम चर्चा करेगी. केंद्रीय मंत्री 4 हफ्ते बाद शिक्षा सुधार के मुद्दे पर CJP के डेलिगेशन से मिलेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें