बांकीपुर उपचुनाव: दिलचस्प हुआ मुकाबला, आठवें राउंड तक पीके ने पकड़ी रफ्तार, BJP के नीरज कुमार से आगे
Bihar Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे थोड़ी ही देर में साफ हो जाएगा. आठवें राउंड की गिनती तक जन सुराज के प्रशांत किशोर सबसे आगे हैं.
Follow Us:
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. आठवें राउंड की गिनती तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. हालांकि उन्हें BJP के नीरज कुमार से कड़ी टक्कर मिल रही है.
इससे पहले प्रशांत किशोर को पांचवे राउंड की गिनती के बाद 8,971 वोट मिले हैं, जबकि नीरज कुमार के खाते में 6652 वोट आए हैं. पटना के एएन कॉलेज परिसर में वोटिंग जारी है. कुछ ही देर में नतीजे साफ हो जाएंगे.
तीसरे नंबर पर हैं RJD की रेखा कुमारी
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. जबकि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार तनवीर आलम चौथे स्थान पर चल रहे हैं.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें केवल 34.30 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस चुनाव में BJP, RJD और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला.
मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हुई. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज मतों की गिनती की जा रही है. हर राउंड के साथ उम्मीदवारों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है.
काउंटिंग सेंटर के पास कड़ी सुरक्षा तैनात
मतगणना केंद्र एएन कॉलेज और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. केवल अधिकृत अधिकारियों, उम्मीदवारों, उनके एजेंटों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को ही निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दी गई है.
यह भी पढ़ें- ‘हाथ में चाकू था, मारने आया था शख्स’, पप्पू यादव पर हमला, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस फेंकी गई चप्पल, एक संदिग्ध अरेस्ट
यह भी पढ़ें
उधर, BJP ने सीट बरकरार रखने का भरोसा जताया है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभावित जीत के मद्देनजर जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. जानकारी के अनुसार, जीत की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच बांटने के लिए बड़ी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं. वहीं, सभी दलों की नजर अब आगामी राउंड की मतगणना पर टिकी हुई है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी.