Advertisement
Akhilesh Yadav : उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की उड़ी नींद ! पार्टी के दिग्गज ने छोड़ा साथ ! इस सीट पर हार तय
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने उपचुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। लेकिन चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा झटका लगा है। सपा के एक वरिष्ट नेता ने अपने पद से इस्तीफ़ा देकर पार्टी छोड़ दी है।
01 Oct 2024
(
Updated:
08 Dec 2025
03:53 AM
)
Follow Us:
Advertisement
यूपी में 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। सभी पार्टियों ने अपने अपने कैंडिडेट पर मुहर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन 10 सीटों में 3 सीटें भाजपा और 2 उसके सहयोगी दल के पास है। तो 5 सीटों पर सपा का दबदबा है। यह चुनाव भले ही उपचुनाव है लेकिन 2027 को लेकर दोनों ही पार्टियों को एक बड़ा संदेश देकर जाएंगी। हार-जीत का परिणाम आने पर यह जरूर पता चल जाएगा। कि वोटर के मन में क्या कुछ चल रहा है। एक तरीके से 2027 के फाइनल मुकाबले से पहले यह सेमीफाइनल मुकाबला है। इधर अखिलेश जीत को लेकर सभी सीटों पर प्रचार-प्रसार की तैयारी कर रहे थें। कि इसी बीच उन्हीं के पार्टी के एक दिग्गज नेता ने अपने पद से इस्तीफा देकर Akhilesh की चिंता बढ़ा दी है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा
यूपी विधानसभा उपचुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव परमानंद गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे की बड़ी वजह बताते हुए कहा..
"समाजवादी पार्टी वैश्य समाज की अनदेखी कर रही है। मैं वैश्य समाज की सफल आवाज बनने के लिए इस पार्टी में शामिल हुआ था और सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की सेवा की। लेकिन कुछ विशेष वर्गों का ही पार्टी में बोलबाला है। वैश्य समाज की कोई कद्र नहीं है। जिसे देखकर मन कुंठित हुआ और मैंने अपने पद के साथ पार्टी छोड़ने का फैसला किया।
2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ सपा ज्वाइन की थी
बता दें कि परमानंद ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ सपा में आए थे। परमानंद के पार्टी में आते ही अखिलेश ने उन्हें प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी थी। सपा ने नगर निकाय चुनाव में गाज़ियाबाद से परमानंद की पत्नी नीलम गर्ग को महापौर पद के लिए प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काट कर किसी और को प्रत्याशी बना दिया था।
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाला है उपचुनाव
गाजियाबाद की शहरी विधानसभा सीट यहां के वर्तमान विधायक अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद खाली है। ऐसे में यहां उपचुनाव होना है। सूत्रों के मुताबिक सपा-कांग्रेस गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आती दिख रही है। पूर्व में इस सीट पर कांग्रेस का अच्छा खासा वर्चस्व था।
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement