जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मैनपुरी को 682 करोड़ की सौगात देने के बाद CM योगी का सपा पर तीखा वार, बोले- पहचान का संकट किसने पैदा किया?

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण मैनपुरी की पहचान बदली है और आज यहां के लोगों को देशभर में सम्मान मिल रहा है.

मैनपुरी को 682 करोड़ की सौगात देने के बाद CM योगी का सपा पर तीखा वार, बोले- पहचान का संकट किसने पैदा किया?
Image Source: Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मैनपुरी दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी. उन्होंने करीब 682 करोड़ रुपये की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के 19 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सहायता भी सौंपी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक धरा है और यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले तक विकास की रोशनी पहुंचाना है.

मैनपुरी की बदली पहचान का किया जिक्र

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय ऐसा था जब मैनपुरी की पहचान को लेकर लोगों के मन में अलग तरह की धारणा थी. उन्होंने दावा किया कि कभी यहां के युवाओं को दूसरे शहरों में होटल, धर्मशाला या किराये का मकान लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज अगर मैनपुरी का कोई युवक, किसान या व्यापारी देश के किसी भी हिस्से में अपना परिचय देता है, तो उसे सम्मान की नजर से देखा जाता है. मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश की बदली हुई छवि का परिणाम बताया.

Advertisement

समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

सीएम योगी ने अपने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में पहचान का संकट पैदा कर दिया गया था. उनके मुताबिक उस दौर में युवाओं को रोजगार के अवसर कम मिले, किसानों की तरक्की प्रभावित हुई, व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल था और महिलाओं की सुरक्षा भी चुनौती बनी हुई थी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को लंबे समय तक बीमारू राज्य की छवि से जोड़ा जाता रहा, लेकिन पिछले वर्षों में सरकार ने विकास और सुशासन के जरिए उस धारणा को बदलने का काम किया है.

नौकरी और भर्ती प्रक्रिया पर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य युवाओं को अवसर मिलने के बजाय दूसरी चीजों को प्राथमिकता दी जाती थी. उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार के दौर में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हुई है और प्रदेश के हर जिले के युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपुरी और इटावा के युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं और वे नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

व्यापार और कानून व्यवस्था पर भी बोले CM योगी

Advertisement

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि पहले व्यापारी प्रदेश में निवेश करने से हिचकिचाते थे, क्योंकि उन्हें सुरक्षा की चिंता रहती थी. उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने के बाद अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई. इसी नीति के कारण संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई हुई और माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि कानून तोड़ने वालों के लिए केवल जेल या कानूनी कार्रवाई का रास्ता है.

माफिया मुक्त प्रदेश बनाने का दोहराया संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि इटावा और मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर किया गया है. सरकार का लक्ष्य व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है, ताकि विकास की रफ्तार लगातार बनी रहे. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों और उपद्रव से नहीं, बल्कि निवेश, विकास और बड़े आयोजनों से बन रही है.

विकास और सुशासन पर दिया जोर

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, उनसे मैनपुरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके. मुख्यमंत्री ने लोगों से विकास की इस यात्रा में भागीदार बनने और प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की भी अपील की.

Advertisement

CM योगी के हाथों ये लाभार्थी हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, टूलकिट और अन्य सहायता सामग्री वितरित की. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शोभा देवी को आवास स्वीकृति पत्र, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निशा देवी को नए घर की चाबी सौंपी गई. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रीमती आरती और पूनम चौहान को 162 स्वयं सहायता समूहों के लिए 48 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड चेक प्रदान किया गया. वहीं, सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत श्रीमती रूबी और पूनम सक्सेना को 172 स्वयं सहायता समूहों के लिए 2.58 करोड़ रुपये का चेक दिया गया. कैश क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) योजना के अंतर्गत श्रीमती अर्चना शाक्य और देवकी को 1,000 स्वयं सहायता समूहों के लिए 60 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया.

इन्हें मिला चेक

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत श्रीमती मनाली सिंह को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया. एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत श्रीमती अनुराधा को टूलकिट प्रदान की गई. उद्यान विभाग की पॉलीहाउस योजना के तहत श्री शुभम वर्मा को 14,37,500 रुपये का चेक मिला. उज्ज्वला योजना के तहत श्रीमती छोटी बिटिया को एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया गया. प्रधानमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत कुमारी आस्था वैश को 7 हजार रुपये का चेक और लैपटॉप, जबकि कुमारी पलक यादव को 3 हजार रुपये का चेक और लैपटॉप दिया गया. मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत श्रीमती अंजू कुमारी को 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. वहीं, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत श्री राधे श्याम मिश्रा को आयुष्मान कार्ड सौंपा गया, जिसके माध्यम से उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ मिलेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें