×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्किन से लेकर बालों तक, बेहद लाभकारी है गंधक, सेवन की विधि जानना है जरूरी

गंधक का नाम सभी ने सुना होगा, क्योंकि दादी और मां गंधक का प्रयोग नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन इसका प्रयोग आयुर्वेद में औषधि के तौर पर किया जाता है.

स्किन से लेकर बालों तक, बेहद लाभकारी है गंधक, सेवन की विधि जानना है जरूरी
Advertisement

कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन औषधि के रूप में भी काम करते हैं और कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करते हैं. हम बात कर रहे हैं गंधक की. गंधक का नाम सभी ने सुना होगा, क्योंकि दादी और मां गंधक का प्रयोग नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन इसका प्रयोग आयुर्वेद में औषधि के तौर पर किया जाता है. 

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है गंधक 

गंधक एक रसायन है और इसका वैज्ञानिक प्रतीक 'एस' है और इसे बाजार में सल्फर के नाम से भी जाना जाता है. यह दिखने में पीले रंग का होता है और उसकी गंध असहनीय होती है, लेकिन आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधी रोग, यौवन को बनाए रखने और रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है. इसका स्वाद तीखा और कसैला होता है और तासीर गर्म होती है. अगर शरीर में वात और कफ का असंतुलन है, तो गंधक इन्हें बैलेंस करता है.

कैसे बनाएं शुद्ध गंधक 

Advertisement

गंधक का सेवन करने से पहले इसे शुद्ध गंधक में परिवर्तित करना पड़ता है, जिससे इसे खाने लायक बनाया जा सके. अगर आप इसे नहीं करना चाहते हैं, तो बाजार में शुद्ध गंधक गोलियों और भस्म के रूप में मिल जाएगी. शुद्ध गंधक बनाने के लिए लोहे की कहाड़ी में गंधक को गर्म करें और जब वह पिघलने लगे तो उसमें नींबू रस मिला दें. इस प्रक्रिया को तीन बार करें और गंधक को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें. 

स्किन से जुड़े इंफेक्शन में असरदार 

गंधक चूर्ण कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है. अगर फोड़े-फुंसी, मुंहासे, खुजली या स्किन से जुड़ा कोई इंफेक्शन है तो गंधक चूर्ण लिया जा सकता है.

थकान को कम करने में मदद करेगा

इसके अलावा, अगर पाचन शक्ति कमजोर है और संक्रमण रोग जल्दी घेर लेते हैं तो इसका सेवन किया जा सकता है. ये शरीर की ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने और थकान को कम करने में मदद करेगा, साथ ही शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालेगा. 

Advertisement

सर्दी-जुकाम में असरदार 

गंधक चूर्ण का इस्तेमाल श्वसन रोगों में किया जाता रहा है. अस्थमा, खांसी, सर्दी-जुकाम और फेफड़ों को शुद्ध करने में गंधक का चूर्ण सबसे ज्यादा लाभकारी है. 

बालों के लिए फायदेमंद 

Advertisement

अगर आप बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो गंधक चूर्ण का सेवन इसे कम करने में मदद करेगा. ये बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें काला बनाए रखने में भी मदद करता है. 

गंधक सेवन करने की सही विधि 

यह भी पढ़ें

गंधक चूर्ण का सेवन 1 से 3 ग्राम के बीच ही करें और ये खाना खाने से पहले सुबह या शाम के समय लिया जा सकता है. बच्चों को गंधक चूर्ण के सेवन से दूर रखें. बाकी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें