जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM पर 'रामायण' के लक्ष्मण ने ऐसा क्या कहा, चिढ़ गए मोदी विरोधी, कर बैठे घटिया हरकत

सुनील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्हें बड़े दिल बताया और कहा कि उनकी जगह कोई और होता तो गाली देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देता.

PM पर 'रामायण' के लक्ष्मण ने ऐसा क्या कहा, चिढ़ गए मोदी विरोधी, कर बैठे घटिया हरकत
Image Credits: sunil_lahri/instagramयIANS/Video Grab
Advertisement

रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के वीडियो को खुद भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद विरोधी बौखला गए हैं और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कहा था?

दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही थी. पीएम ने कहा था कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी, मैं उनको माफ करता हूं, 

Advertisement

सुनील लहरी ने पीएम मोदी की तारीफ़ में क्या कहा?

अब इसी पर सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है, सुनील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्हें बड़े दिल बताया और कहा कि उनकी जगह कोई और होता तो गाली देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देता.

‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का कितना बड़ा दिल है’

Advertisement

सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का कितना बड़ा दिल है. 20 तारीख के आंदोलन में उन्हें, उनकी स्वर्गीय माता जी को और देश की सेना को लेकर लोगों ने कितना बुरा-भला बोला. उसके बावजूद भी उन्होंने सबको माफ कर दिया. अगर कोई और होता उनकी जगह, तो कड़ी से कड़ी सजा देता. ये उनका बड़प्पन है. इस सिचुएशन पर मुझे एक पुरानी कहावत याद आ गई- क्षमा बड़न को चाहिये, छोटन को उत्पात. का रहिमन हरि को घट्यौ, जो भृगु मारी लात. ऐसे प्रधानमंत्री जी को मेरा कोटि-कोटि नमन.”

‘हम भाग्यशाली हैं, जो हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले’

सुनील लहरी ने आगे कहा, “हम भाग्यशाली हैं, जो हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले, जो दुनिया के लिए टफ मास्टर हैं और अपने देश-देशवासियों के लिए मोम की तरह हैं. हो सकता है कि मेरी ये बात कई लोगों को पसंद ना आए, पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आप लोग खुश रहिए, सुखी रहिए और स्वस्थ रहिए. जय श्रीराम.”

Advertisement

सुनील लहरी पर मोदी विरोधियों ने निकाली भड़ास 

अब सुनील लहरी ने जिस तरह से पीएम मोदी का समर्थन किया है,  उसे देख विरोधी बौखला गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “समझ नहीं आता कैसे पागल हो रखे हो समझदार होके भी. वो हर बार इमोशनल कार्ड खेलता है. रोता है कि मुझे गलिया दी, मेरी मां को गलिया दी. अरे भाई, देश में एजुकेशन सिस्टम सुधार के लिए आंदोलन हुआ है, तो गुस्सा तो होगा ही ना बच्चों में.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपने इतना अच्छा रोल किया रामायण में, अब क्या जरूरत है ये सब करने की ?”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “जब छात्रों पर लाठियां चल रही थीं, तब कहा थे ज्ञानी बाबा”

वहीं एक और यूज़र ने लिखा, “क्या बच्चों पे चली गोलियों, लाठी, आंसू गैस पर कुछ बोले दयालु प्रधानमंत्री जी?”

प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें 

Advertisement

बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था. 

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

यह भी पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें