पीएम मोदी पर सलमान, शाहरुख और आमिर ने ऐसा क्या कहा, चिढ़ जाएंगे विरोधी
बॉलीवुड की खान तिगड़ी भी पीछे नहीं रही, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने भी पीएम मोदी को उनके जन्म दिन पर बधाई दी. साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की.
Follow Us:
17 सिंतबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन था, इस मौके पर तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियों ने पीएम मोदी को शुभकामनाए दीं.
पीएम की फैन हुई खान तिगड़ी
इस दौरान बॉलीवुड की खान तिगड़ी भी पीछे नहीं रही, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने भी पीएम मोदी को उनके जन्म दिन पर बधाई दी. साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना की.
सलमान ने पीएम मोदी पर क्या कहा
सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. सलमान खान ने प्रधानमंत्री को अपने संदेश में ‘नरेंद्र भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की.
सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास संदेश साझा करते हुए लिखा, “जन्म दिन मुबारक हो ऑनरेबल पीएम साहब, विश यू ए वेरी हैप्पी बर्थडे, नरेंद्र भाई मोदी. जय हिंद.”
Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026
पीएम की तारीफ में क्या बोले शाहरुख
वहीं शाहरुख खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘ऑनरेबल पीएम’ संबोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जीवन में सफलता की कामना की.
शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, “यहां आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि के कई और सालों के लिए. आप हमेशा देश को अपनी शक्ति और सकारात्मकता से प्रेरित करते रहें.”
=Here’s wishing you a very Happy Birthday, Honourable PM @narendramodi ji. To many more years of good health, happiness and fulfilment. May you always carry the strength and positivity to inspire the nation.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2026
पीएम के लिए क्या बोले आमिर खान
इसके अलावा आमिर खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने आमिर खान प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और हमेशा खुश रहने की कामना करता हूँ.आपका 'सेवा का संकल्प' हमें यह सुंदर याद दिलाता है कि दया, करुणा और सेवा की शुरुआत हममें से हर एक से होती है.यह हमें थोड़ा और देने, थोड़ी और परवाह करने और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करे.”
खान्स ने मोदी विरोधियों को दिया करारा जवाब
बता दें कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनकी जिस तरह से तारीफ की है, वो ये दिखता है कि खान तिगड़ी भी नरेंद्र मोदी की सरकार से खुश हैं और उनके समर्थन में हैं. हालांकि मोदी विरोधियों को ये तारीफ हजम नहीं होने वाली है, खान तिगड़ी ने एक तरह से मोदी की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब दे दिया है.
अब तक कितनी बार बने पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था. उन्होंने पहली बार मई 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री बने और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
इन सितारों ने भी दी बधाई
यह भी पढ़ें
सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रनौत और हेमा मालिनी के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और ए.आर. रहमान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.