जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर अनुपम खेर-परेश रावल ने ऐसा क्या कहा, चिढ़ जाएगा विपक्ष, नहीं कर पाएगा बर्दाश्त

पीएम मोदी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल वो देश के सबसे लंबे समय तक काम करने वाले चुने हुए पीएम बन गए हैं. अब अनुपम खेर ने पीएम मोदी की तारीफ़ की है.

PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर अनुपम खेर-परेश रावल ने ऐसा क्या कहा, चिढ़ जाएगा विपक्ष, नहीं कर पाएगा बर्दाश्त
Image Credits: Narendra Modi/ X/ anupamkher/Instagram/apnabhidu/instagram
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई रिकॉर्ड क़ायम किए हैं, उन्हें कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा है, अब पीएम मोदी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल वो देश के सबसे लंबे समय तक काम करने वाले चुने हुए पीएम बन गए हैं. 

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरु का रिकॉर्ड 

इस मामले में उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को पीछे छोड़ दिया है. 10 जून को उन्हें बतौर पीएम 4,399 दिन पूरे हो गए थें. जबकि पंडित नेहरु भारत के निर्वाचित पीएम के रुप में 4,398 दिनों तक रहे थे. पीएम की इस उपलब्धि पर कई बॉलीवु़ड हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी. कंगना से लेकर मधुर भंडारकार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की थी. 

Advertisement

PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर क्या बोले अनुपम खेर?

अब अनुपम खेर ने पीएम मोदी की तारीफ़ की है, एक लीडिंग मीडिया एजेंसी से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, 'PM मोदी लाखों लोगों की उम्मीद का केंद्र हैं. लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना आसान नहीं होता. यह PM मोदी की कड़ी मेहनत और साफ विजन का नतीजा है.'

‘देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचकर इतिहास रच सकता है’

अनुपम खेर ने आगे कहा, “एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति अगर देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचकर इतिहास रच सकता है, तो यह देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. मोदी के नेतृत्व में भारत ने टेक्नोलॉजी, डिजिटल लेन-देन, गांवों के विकास और पूरी दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाने का काम किया है.”

Advertisement

‘हमारे देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं’

अनुपम खेर के अलावा परेश रावल ने भी पीएम मोदी की तारीफ़ की है. एक्टर ने कहा, “वो प्रगतिशील सोच वाले नेता हैं. यह हमारे देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं. उनके नेतृत्व में देश आगे भी लगातार तरक्की करता रहेगा.”

अनुपम खेर और परेश रावल ने विपक्ष को दिया मुंहतोड़ जवाब 

बता दें कि अनुपम खेर और परेश रावल  ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि जिस तरह से अनुपम खेर और परेश रावल ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

3 बार पीएम की शपथ ले चुके हैं नरेंद्र मोदी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि पीएम मोदी मई 2014 में पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी. फिर 2019 में दूसरी और फिर जून 2024 में वो लगातार तीसरी बार पीएम बने. उन्हें अब बतौर पीएम कुल 12 साला हो चुके हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें