×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Welcome To The Jungle Trailer: ट्रेलर देख हंस-हंसकर पेट में हो जाएगा दर्द, कॉमिक टाइमिंग में अक्षय पर भारी दलेर मेंहदी, फैंस बोले- पैसा वसूल

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई इसे पैसा वसूल बता रहा है, तो किसी ने अभी से इस फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बता दिया है.

Welcome To The Jungle Trailer: ट्रेलर देख हंस-हंसकर पेट में हो जाएगा दर्द, कॉमिक टाइमिंग में अक्षय पर भारी दलेर मेंहदी, फैंस बोले- पैसा वसूल
Image Credits
Advertisement

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर मेकर्स ने फाइनली  रिलीज कर दिया गया है.  एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 

'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है. ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं. इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है.

Advertisement

इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी. इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है. 

ट्रेलर में दिखी भरपूर कॉमेडी 

पूरा ट्रेलर काफी मनोरंजक नजर आता है. इसमें भरपूर कॉमेडी और मजेदार उथल-पुथल देखने को मिल रही है. अपने दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ अक्षय कुमार प्रभाव छोड़ते नजर आते हैं.  वहीं, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ भी अपने-अपने किरदारों में बेहद मजेदार दिखाई देते हैं.

फिल्म में बड़ा मोड़ तब आता है, जब परेश रावल की पूरी टीम एक गांव पहुंच जाती है. गांव के लोगों को लगता है कि सेना के जवान उन्हें बचाने आए हैं. इसी दौरान रवीना टंडन की एंट्री होती है. 

ट्रेलर की सबसे ख़ास बात क्या है

Advertisement

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमें मुख्य कलाकारों की वास्तविक जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और मजेदार संदर्भ भी शामिल किए गए हैं. साथ ही, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास आकर्षण माना जा रहा है.

वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देख क्या बोले फैंस 

बता दें कि वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई इसे पैसा वसूल बता रहा है, तो किसी ने अभी से इस फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बता दिया है. एक यूजर ने लिखा, “Bhaisahab King of comedy Akshay kumar sir mega blockbuster can't wait”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”super  comedy king is back”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Really fantastic trailer with og Starcast sach yaar maza aayega”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Full paisa vasool mere Balam song outstanding”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “What a trailer ... Movie k ander Fake film.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Mazedaar trailer hai”

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट 

Advertisement

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रवीना टंडन समेत कई कलाकार नजर आएंगे. 

कब रिलीज़ होगी वेलकम टू द जंगल 

ये लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. खैर देखने वाली बात को अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर ये फिल्म धमाल मचाती है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें