‘उनके शासन में देश…’, मधुर भंडारकर ने PM Modi पर कही ऐसी बात, बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे विरोधी
मधुर भंडारकर ने कहा पीएम मोदी जी ने पिछले कई वर्षों में बेहतरीन काम किया है. साल 2014 से अब तक की उनकी यात्रा शानदार रही है. वे दुनिया के बेहद लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. जब भी हम विदेश जाते हैं, वहां उनके काम की जमकर सराहना होती है. लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं.
Follow Us:
देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 12 साल पूरे होने पर निर्देशक मधुर भंडारकर ने बधाई दी. आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें विश्व नेता बताया.
‘पीएम मोदी जी ने पिछले कई वर्षों में बेहतरीन काम किया है’
मधुर भंडारकर ने कहा, "पीएम मोदी जी ने पिछले कई वर्षों में बेहतरीन काम किया है. साल 2014 से अब तक की उनकी यात्रा शानदार रही है. वे दुनिया के बेहद लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. जब भी हम विदेश जाते हैं, वहां उनके काम की जमकर सराहना होती है. लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. यह देखकर बहुत खुशी होती है कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने एक लंबा और सफल कार्यकाल पूरा कर लिया है.”
‘पीएम मोदी के शासन में देश सही दिशा में है’
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "उनके साथ मुलाकात का मेरा अनुभव काफी शानदार था. उनका ह्यूमर काफी अच्छा है. बात करते हुए वे काफी हंसाते भी हैं, जब भी मिलते हैं, तो स्नेह से बातें करते हैं. मैं उनको काफी समय से जानता आया हूं और उनसे काफी बार मुलाकात हुई है पीएम मोदी के शासन में देश सही दिशा में है.
‘लोग प्रशंसा करते हैं कि आपके प्रधानमंत्री बहुत अच्छे हैं’
डायरेक्टर ने आगे कहा, “मैंने पहले भी बताया कि हम जब भी बाहर जाते हैं, तो लोग प्रशंसा करते हैं कि आपके प्रधानमंत्री बहुत अच्छे और मेहनती हैं, तो ये सब सुनकर बहुत अच्छा लगता है और मैं फिर से एक बार उन्हें दिल से बधाई देना चाहता हूं." उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं.
मधुर भंडारकर का वर्क फ़्रंट
निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'द वाइव्स' लेकर आ रहे हैं. फिल्म में बॉलीवुड की महिलाओं की ग्लैमरस दुनिया के पीछे छिपी जिंदगी की कहानी को दिखाया जाएगा. इसमें मौनी रॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म के अन्य कलाकारों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
मधुर भंडारकर ने विपक्ष को दिया मुंहतोड़ जवाब
यह भी पढ़ें
बता दें कि मधुर भंडारकर ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि जिस तरह से मधुर भंडार ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है.