×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सिर मुंडवाया, जूते की माला, कमर में रस्सी...बंगाल में भ्रष्टाचार के आरोपी TMC नेता को गुस्साई भीड़ ने दी सजा, VIDEO

बंगाल के श्यामपुर में रोजगार योजना में पैसा खाने के आरोपी TMC नेता को गुस्साई भीड़ ने अपने तरीके से सजा थी. ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसका सिर मुंडवा दिया, गले में जूतों की माला पहनाई और कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया.

सिर मुंडवाया, जूते की माला, कमर में रस्सी...बंगाल में भ्रष्टाचार के आरोपी TMC नेता को गुस्साई भीड़ ने दी सजा, VIDEO
Image Source: Viral Video (Screengrab)
Advertisement

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद से मानो TMC वालों की शामत आ गई है. एक के बाद एक TMC के बड़े से लेकर छोटे और स्थानीय नेताओं के विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और सामाजिक गुस्से की ख़बरें सामने आ रही हैं.

इसी बीच बंगाल के श्यामपुर में गुस्साई भीड़ ने एक TMC नेता को सार्वजनिक रूप से जूतों की माला पहनाकर स्वागत किया और उसकी कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसका सिर तक मुंडवा दिया. कहा जा रहा है कि उस पर 100 दिन की रोज़गार योजना में भ्रष्टाचार और पैसे खाने का आरोप है.

बंगाल में TMC नेता को लोगों ने अपने तरीके से दी सजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी TMC नेता की पहचान संन्यासी मन्ना के तौर पर हुई है. बाद में पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण लंबे समय से मन्ना पर 100 दिन की रोजगार योजना (मनरेगा) से जुड़े फंड में हेराफेरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं. रोज़गार कार्यक्रम के लाभार्थियों के लिए बने सरकारी पैसे के कथित दुरुपयोग को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा था.

लोगों ने संन्यासी मन्ना का मुंडवा दिया सिर

Advertisement

इसी के बाद कथित तौर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए और मन्ना का विरोध करने से पहले उसे घेर लिया. जैसे-जैसे विरोध प्रदर्शन तेज हुआ, भीड़ ने कथित तौर पर उसका सिर मुंडवा दिया, गले में जूतों की माला पहनाई और कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि जो लोग गरीबों की हकमारी करते हैं, आम लोगों के लिए बने पैसे का गबन करते हैं, वे ऐसी ही सज़ा के हकदार हैं.

पुलिस की वजह से बची मन्ना की जान

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने मामले में दखल दिया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और मन्ना को भीड़ से बचाकर पुलिस स्टेशन ले गए.

Advertisement

बंगाल में TMC नेताओं के खिलाफ बढ़ रहा लोगों का गुस्सा!

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के सार्वजनिक गुस्से का सामना करने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले सोनारपुर में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को पर भी भीड़ ने अंडे से हमला किया और कपड़े फाड़ दिए. वहीं हुगली में कल्याण बनर्जी को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की ब्लॉक पंचायत समिति के एक सदस्य और कभी प्रभावशाली रहे नेता, जिनके खिलाफ कथित तौर पर कई मामले दर्ज हैं को स्थानीय लोगों ने घसीटा और हुगली की सड़कों पर घुमाया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें