×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मसूरी माल रोड पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ब्रेजा सीज कर काटा चालान

मसूरी के माल रोड पर कुछ युवक शराब के नशे में उत्पात मचाते नजर आए. इनमें एक युवक अर्धनग्न अवस्था में कार की छत पर बैठकर हाथ में शराब की बोतल लहराता दिखाई दिया, जबकि उसके साथी तेज आवाज में शोर-शराबा करते रहे.

मसूरी माल रोड पर कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने ब्रेजा सीज कर काटा चालान
Image Credits: IANS
Advertisement

पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर एक युवक द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. पुलिस ने लाल रंग की ब्रेजा कार को सीज कर लिया और युवक के खिलाफ चालान दर्ज किया है.

कार की छत पर बैठा युवक ने किया स्टंट 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तराखंड के नंबर वाली कार की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करता हुआ और हुड़दंग मचाता नजर रहा था. यह घटना माल रोड पर हुई, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. वीडियो देखते ही मसूरी पुलिस ने संज्ञान लिया और त्वरित जांच शुरू कर दी.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया चालान

Advertisement

पुलिस जांच में युवक की पहचान शिवम निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई. कोतवाली मसूरी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार को सीज कर दिया है. साथ ही युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान काटा गया है. युवक शिवम ने अपनी गलती मान ली और पुलिस के सामने माफी भी मांगी. पुलिस ने उसे सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत को दोहराया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मसूरी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी घटना पर उनकी टीम लगातार नजर रख रही है. खासकर पर्यटन सीजन में माल रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है.

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से खास अपील

यह भी पढ़ें

मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं सिर्फ यातायात को प्रभावित करती हैं बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा और छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं. पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें