जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi की ‘ईंधन बचाओ’ अपील से बौखलाए विपक्ष को विपुल शाह ने दिया करारा जवाब, कही ऐसी बात चिढ़ जाएंगे विरोधी

विपुल शाह ने देश के प्रधानमंत्री के लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर विपक्ष भी बौखला जाएगा, प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़े वालों को डायरेक्टर ने करारा जवाब दिया है. विपुल शाह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला.

PM Modi की ‘ईंधन बचाओ’ अपील से बौखलाए विपक्ष को विपुल शाह ने दिया करारा जवाब, कही ऐसी बात चिढ़ जाएंगे विरोधी
Image Credits:Photo Grab/ ians video/ IANS
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूस और  विपुल अमृतलाल शाह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर' को लेकर चर्चा में हैं.  वो इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. जब आईएएनएस ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया मांगी, तो विपुल शाह ने जो कहा वो मोदी विरोधियों को बर्दाश्त नहीं होगा. 

पीएम मोदी पर क्या बोले विपुल शाह

विपुल शाह ने देश के प्रधानमंत्री के लिए कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर विपक्ष भी बौखला जाएगा, प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़े वालों को डायरेक्टर ने करारा जवाब दिया है. विपुल शाह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला. पिछले कुछ सालों में भारत की छवि पूरी दुनिया में बदली है और आज देश एक मजबूत ग्लोबल पावर के रूप में देखा जा रहा है.   

Advertisement

‘भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल हो सकता है’

आईएएनएस से बात करते हुए विपुल शाह ने आगे कहा, ''आज दुनिया भारत को पहले से बिल्कुल अलग नजर से देख रही है. देश ने कई क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है और लोगों के अंदर भी नए भारत को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है. भारत में अब एक नए दौर की शुरुआत हुई है. देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल हो सकता है.’’

‘ये सरकार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करती रहे’

प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह सरकार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करती रहे और भारत को 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य तक पहुंचाए. 

Advertisement

पीएम मोदी से लोगों से की थी अपील 

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल आपूर्ति संकट से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पीएम मोदी ने नागरिकों से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने और कारपूलिंग करने को कहा था. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा था कि अनावश्यक यात्राओं से बचें और जहां संभव हो वर्क-फ्राम होम की संस्कृति अपनाएं. लेकिन मोदी विरोधियों को ये बात हज़म हुई और इसकी आड़ में विपक्ष ने प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश करनी शुरु कर दी.

पीएम मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर दो कर ली

इस बड़ी जिम्मेदारी का संदेश देते हुए ख़ुद पीएम मोदी ने भी एक बड़ी मिसाल पेश की और अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर केवल दो कर ली है. हालांकि विरोधियों को हर बात पर निशाना साधना है और सवाल उठाने हैं, हालांकि अब विपुल शाह ने भी मोदी का समर्थन कर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है. 

Advertisement

गुजराती फिल्म से शुरु किया फिल्मी सफ़र

अगर विपुल शाह के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने सफर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी. उन्होंने कई गुजराती नाटकों का डायरेक्शन किया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर्स और प्रोड्यूर्स में अपनी जगह बनाई. उनकी शुरुआती गुजराती फिल्म 'दरिया छोरू' थी, जिसने उन्हें पहचान दिलाई. 

किस फिल्म से हिंदी सिनेमा में शुरु की पारी

हिंदी सिनेमा में विपुल शाह ने फिल्म 'आखें' से डायरेक्शन की शुरुआत की। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' जैसी कई सफल फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता. 

Advertisement

इन फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं विपुल शाह

डायरेक्शन के साथ-साथ विपुल शाह ने प्रोड्यूस के रूप में भी कई चर्चित फिल्मों पर काम किया. उन्होंने 'फोर्स', 'कमांडो', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया. इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.

टीवी इंडस्ट्री में भी किया काम

यह भी पढ़ें

विपुल शाह टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने मशहूर टीवी शो 'एक महल हो सपनों का' का डायरेक्शन किया, जो लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें