रणबीर की ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं है विक्रांत मैसी, जानें किसपर निकाली भड़ास, अब ये एक्टर निभाएगा मेघनाथ का रोल
रणबीर कपूर की रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. अब फिल्म में मेघनाथ का रोल कौन निभाएगा, इसका खुलासा हो गया है.
Follow Us:
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की जबसे पहली झलक सामने आई है, तभी से ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है. रामायण की पहली झलक को ऑडियंस का तगड़ा रिस्पांस मिल रहा था. छोटे से वीडियो ने ही फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा दिया. वहीं ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से भी खबरों में बनी हुई हैं.
मेघनाथ के रोल में दिखेंगे राघव
रणबीर कूपर से लेकर यश, साई पल्लवी से लेकर सनी देओल फिल्म में लीड किरदारों में नज़र आएंगे. यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, वहीं अब फिल्म में उनके बेटे मेघनाथ के किरदार में कौन नज़र आएगा इसका भी खुलासा हो गया है. एक लीडिंग मीडिया हाउस की रिपोर्ट की मानें तो रामायण के दूसरे पार्ट में राघव जुयाल मेघनाथ यानि इंद्रजीत के रोल में दिखाई देंगे. राघव अपनी पैर की चोट के ठीक होते ही रामायण में अपने हिस्से की शूटिंग शुरु कर देंगे. हालांकि एक्टर का नाम फ़िलहाल ऑफीशियल कंफर्म नहीं हुआ है.
विक्रांत मैसी का क्यों फूटा गुस्सा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रोल पहले विक्रांत मैसी को दिखा गया था, जब बात नहीं बनी तो राघव से संपर्क किया गया और उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. जैसे ही सोशल मीडिया ये खबरें फैली की फिल्म में विक्रांत की राघव को कास्ट कर लिया गया है. तो इस तरह की खबरों पर रिएक्ट करते हुए विक्रांत मैसी ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की थी. उन्होंने एक पोस्ट किया था, हालांकि बाद में उसे डिलीट भी कर दिया था.
‘गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग वाकई हैरान करने वाली है’
विक्रांत मैसी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं न कभी इस फिल्म का हिस्सा था, न हूं और न कभी रहूंगा. सम्मानित मीडिया हाउस की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग वाकई हैरान करने वाली है. फिर भी, ‘रामायण’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं. मैं जरूर टिकट खरीदकर इसे सिनेमाघर में देखूंगा.”
4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायण का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं.
कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी. कुछ दिनों पहले नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है.
फिल्म की ख़ास बातें
रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है.
दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक
बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है.
रामायण की धांसू स्टार कास्ट
फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है.
जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?
यह भी पढ़ें
बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें