जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर मचा बवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के ख़िलाफ़ जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इस घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर मचा बवाल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के ख़िलाफ़ जारी किया नोटिस
Image Credits: PranitMore/Instagram/IANS
Advertisement

370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद में क़ॉमेडियन प्रणित मोरे की मुश्किलें कम होती नज़र आ रही है. कॉमेडी के नाम पर शर्मनाक बयान को लेकर अब मामला महिला आयोग तक पहुँच गया है. 

महिला आयोग ने हरियाणा पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इस घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. 

Advertisement

महिला आयोग ने मामले पर गंभीर चिता जताई 

आयोग ने इस मामले में सामने आए वीडियो और कथित घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताई है. बताया जा रहा है कि शो के दौरान एक महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार और बिना सहमति से जुड़े कथित प्रदर्शन को मंच पर मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिस पर बाद में चर्चा और प्रतिक्रिया भी सामने आई. 

‘ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता’

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि किसी भी ऐसे व्यवहार को सामान्य बनाना या उसका महिमामंडन करना, जो महिलाओं की सहमति, गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्रभावित करता है, समाज पर गलत प्रभाव डालता है. आयोग ने साफ किया कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

Advertisement

हरियाणा पुलिस से मांगी एटीआर 

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत, सख्त और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने सात दिनों के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी मांगी है. इसमें यह जानकारी शामिल करने को कहा गया है कि क्या इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अन्य संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं. 

इसके साथ ही आयोग ने यह भी पूछा है कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, वायरल वीडियो की जांच किस स्तर पर पहुंची है और आयोजन से जुड़े आयोजकों, कलाकारों के साथ ही वेन्यू मैनेजमेंट की क्या भूमिका रही है. 

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि राज्य पुलिस इस बात की जानकारी दे कि भविष्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपमानजनक, हिंसक या आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. 

Advertisement

महिला आयोग ने भेजा नोटिस 

इस मामले में आयोग ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को भी नोटिस जारी किया है. दोनों को 22 जून को शाम 4 बजे एनसीडब्ल्यू के सामने पेश होने के लिए तलब किया गया है. आयोग ने दोहराया है कि सहमति के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता.

महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अपमान को मनोरंजन के रूप में पेश करना कानून और संविधान के खिलाफ है. आयोग ने कहा कि वह इस मामले पर लगातार नजर बनाए रखेगा और संबंधित अधिकारियों से जल्द और उचित कार्रवाई की उम्मीद करता है. 

Advertisement

क्या था विवाद?

प्रणित मोरे के जिस शो का क्लिप वायरल हुआ था वो शो गुरुग्राम में हुआ था. जिसमें हिमांशु नाम के शख्स ने लड़कियों के बारे में भद्दी टिप्पणी करते हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला बयान दिया था. वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई और ये विवाद इतना बढ़ गया कि अब बात महिला आयोग तक पहुंच गया है. 

प्रणित मोरे पर भड़कीं ये हस्तियां

बता दें कि बढ़ती ट्रोलिंग के चलते प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है. इस मामले में अब तक कुशा कपिला, एल्विश यादव,रीम शेख, रणवीर शौरी, आयशा खान और उनकी बिग बॉस की दोस्त मालती चहर समेत कई लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और उनकी कड़ी निंदा की है. 

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया 

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं प्रणित के शो में विवादित बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को भी बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ी है, उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें