जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कृति सेनन के कपड़ों पर बवाल, राहुल गांधी ने किया सपोर्ट, बोले- ‘एक महिला की पसंद…’

Kriti Sanon: कृति सेनन के इंडो-वेस्टर्न लुक को त्योहार के हिसाब से सही नहीं बताया और अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामला बढ़ने के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया. अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कृति के समर्थन मे सामने आए हैं.

कृति सेनन के कपड़ों पर बवाल, राहुल गांधी ने किया सपोर्ट, बोले- ‘एक महिला की पसंद…’
Image Source: Rahul Gandhi/ Kriti Sanon /Instagram
Advertisement

Kriti Sanon Viral Video: रक्षाबंधन के मौके पर एक विज्ञापन में कृति सेनन के पहने आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने उनके इंडो-वेस्टर्न लुक को त्योहार के हिसाब से सही नहीं बताया और अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामला बढ़ने के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को जवाब दिया. अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी कृति के समर्थन मे सामने आए हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कृति सेनन की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए महिलाओं की पसंद और आजादी की बात कही,  'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है यह उसकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का उपयोग करने पर ट्रोल करना बंद करें.'

Rahul Gandhi/ Instagram Story/ Screengarab
Rahul Gandhi/ Instagram Story/ Screengarab

ट्रोलिंग पर कृति सेनन ने दिया जवाब

Advertisement

कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने कहा कि किसी महिला की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से नहीं आंका जाना चाहिए. उनका कहना था कि संस्कृति और परंपराए इंसान के दिल में होती हैं, सिर्फ कपड़ों में नही.

तिरंगे के रंगों में उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स
कृति ने यह भी बताया कि समय के साथ पारंपरिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं को यह बताने की कोशिश की जाती है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. उन्होंने कहा कि त्योहार का असली मतलब सिर्फ कपड़ों में नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होता है.

Kriti Sanon/ Instagram Story/ ScreenGrab
Kriti Sanon/ Instagram Story/ ScreenGrab

क्या है पूरा विज्ञापन विवाद?

दरअसल, रक्षाबंधन के लिए बनाए गए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं. उनके लुक में ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप शामिल था. विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए और इसे रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए अनुपयुक्त बताया.

Advertisement

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि इस ऐड में कृति सेनन ब्रा जैसी ड्रेस पहनकर राखी बांध रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि किसी ज्वेलरी ब्रांड के ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेस इतने छोटे कपड़े पहनकर रक्षाबंधन मना रही है और कुत्ते को भाई से ज्यादा अहमियत दे रही है, जिससे रक्षाबंधन की पवित्रता खत्म हो रही है.

कंगना रनौत ने भी साधा निशाना

विवाद के बीच बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी बिना कृति का नाम लिए विज्ञापन की स्टाइलिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं. उन्होंने सवाल किया कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भाई को राखी बांधते समय इतने विकल्प होने के बावजूद ऐसे कपड़ों को क्यों चुना गया. कंगना ने यह भी कहा कि विज्ञापन की स्टाइलिंग जानबूझकर अजीब रखी गई लगती है. अब राहुल गांधी के कृति सेनन के समर्थन में आने के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
a
anuraag sharama
2 weeks ago

Is kriti se bolo ko shadi bhi kisi KUTTE se hi kar le, aur jo bakwas reply wo de rahi hai ki traditon ko kapdon se na dekhein, to fir bikinie me parties/ award nights kyu nahi attend karti hai? Pappu jaise 12/2 ko to kya hi bolein

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें