जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'तीन तलाक, 370 और राम मंदिर…', पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पर मनोज मुंतशिर ने गिनाईं उपलब्धियां

मनोज मुंतशिर ने डिजिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर भी प्रधानमंत्री की तारीफ की.उन्होंने कहा, सरकार ने यूपीआई को बढ़ावा दिया है और आज पूरी दुनिया भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को हैरानी और दिलचस्पी से देखती है. भारत तेजी से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ा है और डिजिटल सिस्टम आने से कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ी है.

'तीन तलाक, 370 और राम मंदिर…', पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पर मनोज मुंतशिर ने गिनाईं उपलब्धियां
Image Credits: manojmuntshir/Instagram/Youtube/Narendra Modi/Video Grab
Advertisement

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक से जुड़े लोग उनके लंबे राजनीतिक सफर और नेतृत्व को लेकर अपनी राय साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र किया.  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी का यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है और उनका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है.

मनोज मुंतशिर ने गिनाईं पीएम मोदी की उपलब्धियां

आईएएनएस से बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कोई एक-दो नहीं, बल्कि तमाम उपलब्धियां हैं. उन उपलब्धियों में से अगर मुझे कुछ उपलब्धियां चुननी हों, तो मैं तीन उपलब्धियां चुनूंगा. पहली तीन तलाक खत्म करना, दूसरी अनुच्छेद 370 हटाना और तीसरी उपलब्धि राम मंदिर का निर्माण करना है.''

‘इन तीनों कामों को पीएम मोदी की सरकार ने करके दिखाया’

Advertisement

मनोज मुंतशिर ने आगे कहा, ''भारत में पहले भी कई सरकारें आईं और कई प्रधानमंत्री रहे, लेकिन इन तीनों कामों को पीएम मोदी की सरकार ने करके दिखाया. मेरे नजरिए से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा कोई और इन तीनों कामों को पूरा नहीं कर सकता था.''

‘मैंने इससे पहले किसी प्रधानमंत्री में ऐसा सेवाभाव नहीं देखा’

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व की बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ''उनके व्यक्तित्व में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह उनका निस्वार्थ सेवाभाव है. समाज में जो लोग पिछली कतार में खड़े रहते हैं और जिन्हें अक्सर ज्यादा महत्व नहीं मिलता था, उन्हें उन्होंने न सिर्फ पूछा, बल्कि उन्हें सम्मान भी दिया. मैंने इससे पहले किसी प्रधानमंत्री में ऐसा सेवाभाव नहीं देखा.''

‘सरकार ने यूपीआई को बढ़ावा दिया है’ 

मनोज मुंतशिर ने डिजिटल इंडिया और यूपीआई को लेकर भी प्रधानमंत्री की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''सरकार ने यूपीआई को बढ़ावा दिया है और आज पूरी दुनिया भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को हैरानी और दिलचस्पी से देखती है. भारत तेजी से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ा है और डिजिटल सिस्टम आने से कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ी है. जब चीजें डिजिटल होती हैं तो उनमें पारदर्शिता आती है और व्यवस्था ज्यादा साफ तरीके से काम करती है.''

Advertisement

‘देश की जीडीपी की दर भी बढ़ी है’

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और निवेश को लेकर भी उम्मीद जताई. मनोज ने कहा, ''भारत में बाहरी कंपनियां निवेश करना चाहती हैं और देश की जीडीपी की दर भी बढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में विकास के मामले में भारत का ग्राफ ऊपर जाएगा.''

‘मैं उम्मीद करती हूं कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा’

यह भी पढ़ें

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के इस लंबे सफर के लिए मेरी तरफ से बधाई है. मैं उम्मीद करती हूं कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा और समृद्ध होगा.''

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें