‘जब मेरे पास कपड़े नहीं थे...’, BB20 के इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, कहा- वो एक 'नेक' दिल इंसान हैं
शहनाज़ गिल ने सोशल मीडिया पर माही के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें बताया कि कैसे माही ने 'बिग बॉस 13' के दौरान उन्हें सपोर्ट किया था. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह इस साल सलमान खान के शो को फ़ॉलो नहीं कर रही हैं और उन्हें नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं, लेकिन फिर भी वो माही को ही सपोर्ट करेंगी.
Follow Us:
बिग बॉस 20 के घर में जमकर high voltage ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. शो में काजी, माही विज, लव गिल, आम्रपाली दुबे, स्काउट, यंग डीएसए, कनिका समेत कई कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट लूट रहे हैं.
बिग बॉस 20 में कौन है शहनाज का फ़ेवरेट
वहीं बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने भी खूब वाहवाही लूटी थी. वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मजाक-मस्ती करते हुए सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. अब शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस सीजन के अपने सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो इस सीजन किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा सपोर्ट कर रही हैं.
माही के सपोर्ट में उतरीं शहनाज़ गिल
दरअसल शहनाज़ गिल ने सोशल मीडिया पर माही के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें बताया कि कैसे माही ने 'बिग बॉस 13' के दौरान उन्हें सपोर्ट किया था. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वह इस साल सलमान खान के शो को फ़ॉलो नहीं कर रही हैं और उन्हें नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं, लेकिन फिर भी वो माही को ही सपोर्ट करेंगी.
‘मैं हमेशा माही को सपोर्ट करूँगी’
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर लिखा, “मैं बिग बॉस नहीं देख रही हूँ, इसलिए मुझे नहीं पता कि माही कैसा खेल रही हैं अच्छा या बुरा. लेकिन फिर भी मैं उन्हें सपोर्ट कर रही हूँ. मैं भी उसी स्थिति में थी जिसमें माही आज हैं, और मुझे याद है कि वह कितना मुश्किल समय था.एक समय ऐसा भी था जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे... तब माही ने आगे बढ़कर मुझे बहुत सपोर्ट किया.जब मैं हँसती थी, तो वह भी मेरे साथ हँसती थी. जब मैं रोती थी, तो वह भी मेरे साथ रोती थी. वह सच में बहुत साफ़ दिल की इंसान हैं. मैंने उनका वह रूप देखा है, और इसीलिए, चाहे वह घर के अंदर कैसा भी खेलें, मैं हमेशा माही को सपोर्ट करूँगी.”
जब माही ने शहनाज के लिए डिजाइनर कपड़े भेजे थे
बता दें कि बिग बॉस 13 के दौरान कपड़ों को लेकर शहनाज गिल की रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी से बहस हो गई थी. माही विज, जो बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं और शहनाज गिल को सपोर्ट कर रही थीं, उन्होंने मुंबई के डिजाइनरों से शहनाज के लिए डिजाइनर कपड़े भेजे. माही और उनके एक्स-हसबैंड जय भानुशाली ने भी पूरे सीजन के दौरान शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट किया. इतना ही नहीं वो वीकेंड का वार के एक स्पेशल पैनल का भी हिस्सा थे और उन्होंने शहनाज को सपोर्ट किया था.
शो में कई घरवाले माही के ख़िलाफ़
यह भी पढ़ें
बताते चलें की माही विज, बिग बॉस में खुलकर अपना गेम खेल रही हैं, वो जैसी हैं, शो में भी बिल्कुल अपनी वही साइड दिखा रही हैं. जिसकी वजह से कई घरवाले भी उनके ख़िलाफ़ खड़े हैं, माही विज की शो में कम लोगों के साथ ही बन रही है, वो अकेले ही शो में अपना गेम खेल रही हैं, देखने वाली बात तो अब ये होगी की माही विज शो में कितने दिनों तक टिकी रहती हैं.