जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तिरंगे के रंगों में उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

Urvashi Rautela Tricolor Dress: उर्वशी ने भारतीय तिरंगे से प्रेरित एक बेहद ग्लैमरस गाउन पहना था, जिसमें भगवा, सफेद और हरे रंग के साथ नीले रंग का गोलाकार डिजाइन भी नजर आया.  यह डिजाइन अशोक चक्र की झलक देता था.  गाउन का फिटेड स्ट्रैपलेस स्टाइल और लंबा ट्रेल उनके पूरे लुक को काफी रॉयल और ड्रामेटिक बना रहा था.

तिरंगे के रंगों में उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स
Image Source: Urvashi Rautela/ Instagram
Advertisement

Miss Universe India 2026: जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले इस बार कई वजहों से खास रहा. इस मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला जज की भूमिका में नजर आई. लेकिन जैसे ही उन्होंने स्टेज पर एंट्री ली, उनकी ड्रेस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. उर्वशी ने भारतीय तिरंगे से प्रेरित एक बेहद ग्लैमरस गाउन पहना था, जिसमें भगवा, सफेद और हरे रंग के साथ नीले रंग का गोलाकार डिजाइन भी नजर आया.  यह डिजाइन अशोक चक्र की झलक देता था.  गाउन का फिटेड स्ट्रैपलेस स्टाइल और लंबा ट्रेल उनके पूरे लुक को काफी रॉयल और ड्रामेटिक बना रहा था.

देशभक्ति के साथ ग्लैमर का तड़का

उर्वशी के इस गाउन में सिल्वर क्रिस्टल और पर्ल डिटेलिंग की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली. उन्होंने बड़े डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स, सिल्वर बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया, उर्वशी ने बताया कि उनके लिए यह ड्रेस केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं थी, बल्कि भारत के प्रति उनकी भावनाओं को जाहिर करने का एक तरीका भी थी. उन्होंने कहा कि वह खुद को भारत से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करती हैं और इस खास मौके पर उसी भावना को अपने पहनावे के जरिए दिखाना चाहती थीं.

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं. कुछ लोगों ने इसे देशभक्ति से जोड़ते हुए खूब पसंद किया, तो कुछ यूजर्स ने तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठाए. एक तरफ जहां लोग उर्वशी को इस अंदाज के लिए ‘पहली अभिनेत्री’ बता रहे थे, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर बहस भी देखने को मिली.

Advertisement

आरक्षण पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता को...'

तीसरी बार बनीं जज, सुष्मिता से जुड़ी खास याद

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में उर्वशी का जज बनना उनके लिए इसलिए भी भावुक था क्योंकि वह खुद इस पेजेंट का हिस्सा रह चुकी हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात सुष्मिता सेन से भी हुई. उर्वशी ने सुष्मिता को अपनी ‘पहली गुरु’ बताते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था, तब सुष्मिता सेन ने ही उन्हें क्राउन पहनाया था. ऐसे में इतने साल बाद उसी मंच पर सुष्मिता के साथ होना उनके लिए बेहद खास और भावुक पल रहा.

काजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

Advertisement

फिनाले का सबसे बड़ा आकर्षण रहा केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो का मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 बनना. मौजूदा विजेता मनिका विश्वकर्मा ने उन्हें राष्ट्रीय ताज पहनाया. इस तरह जयपुर का यह फिनाले नए विजेता के साथ-साथ उर्वशी के तिरंगे से प्रेरित लुक और सुष्मिता सेन के साथ उनके भावुक जुड़ाव की वजह से भी खूब चर्चा में रहा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें