जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘PM मोदी को पद से...’, CJP आंदोलन पर भड़के मुकेश खन्ना, Gen Z को लेकर भी दिया बयान

मुकेश खन्ना ने एक बातचीत दौरान मुबंई में हुए CJP प्रदर्शन को लेकर और Gen Z पर पर अपनी राय रखी है, एक्टर ने इसे ड्रामा बताया और इसे राजनीतिक एजेंडा करारा दिया है.

‘PM मोदी को पद से...’,  CJP आंदोलन पर भड़के मुकेश खन्ना, Gen Z को लेकर भी दिया बयान
Image Credits: IANS/PIB
Advertisement


मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन और उसमें उठ रहे राजनीतिक मुद्दों को लेकर बॉलीवुड के शक्तिमान और महाभारत के भीष्म पितामह  मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर हमेशा खुलकर अपनी राय रखने वाले मुकेश खन्ना ने इस आंदोलन की मंशा पर ही सवाल उठाए हैं. उन्होंने सीधे तौर पर विपक्ष पर आरोप लगाया है कि देश के युवाओं और छात्रों को ढाल बनाकर राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं.

मोदी विरोधियों पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने एक बातचीत दौरान मुबंई में हुए CJP प्रदर्शन को लेकर और Gen Z पर पर अपनी राय रखी है, एक्टर ने इसे ड्रामा बताया और इसे राजनीतिक एजेंडा करारा दिया है. मुकेश खन्ना ने कहा, "लोग छात्रों के पीछे खड़े होकर बंदूकें चला रहे हैं. पूरी विपक्षी पार्टी का बस एक ही मकसद रह गया है कि किसी भी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटा दिया जाए. मेरा मतलब है, देश में अगर कहीं पेपर लीक जैसी घटनाएं होती भी हैं, तो उसका पीएम मोदी से क्या सीधा लेना-देना है? यह पूरी तरह से बेतुका और राजनीति से प्रेरित लगता है.”

‘इस पूरे ड्रामे को बाकायदा फंड किया गया है’

मुकेश खन्ना यहीं नहीं रुके, उन्होंने आंदोलन में शामिल लोगों और भाषा के गिरते स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के नाम पर युवाओं को भड़काया जा रहा है और उनसे भद्दी गालियां बुलवाई जा रही हैं. मुकेश खन्ना ने आगे कहा, "यह देखकर अपने आप में साफ समझ आता है कि इस पूरे ड्रामे को बाकायदा फंड किया गया है, इसकी स्क्रिप्ट तैयार की गई है और लोगों से सुनियोजित तरीके से गालियां बुलवाई जा रही हैं. यह हमारे देश की समझदार 'Gen Z'  नहीं हो सकते, यह सिर्फ तोड़-फोड़ और अराजकता फैलाने की कोशिश है. इसे हमारे युवाओं का नाम देकर माहौल खराब करने की नाकाम साजिश रची गई है.”

Advertisement

 कई सेलिब्रिटीज के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है

बता दें, मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पहले ही कई सेलिब्रिटीज के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. जहां एक तरफ प्रकाश राज, विशाल ददलानी जैसे कलाकार CJP आंदोलन और चुनावी सुधारों की मांग का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुकेश खन्ना जैसे दिग्गज एक्टर ने इसे फंडेड टूलकिट और देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है. 

CJP मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोधी प्रदर्शन पर उतरी

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ इस्तीफे की माँग को लेकर CJP मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोधी प्रदर्शन पर उतरी है. पार्टी का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन और उनकी मांग चुनाव आयोग में असहमति के विवाद और वोटर लिस्ट के स्पेशसल इंटेंसिव रिविजन यानि SIR को लेकर है. 

क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन

Advertisement

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था. 

CJP का समर्थन करने पहुंची ये हस्तियां 

बॉलीवुड से शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी समेत कई लोग भी 2 अक्टूबर को सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे और अब विशाल भारद्वाज ने भी यहां आकर अपना समर्थन दिया है. 

बीजेपी ने इस मामले पर क्या कहा

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक तथा संगठनों जैसे कॉकरोच जनता पार्टी ने इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और  देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शन किया है और ज्ञानेश कुमार पर पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है. वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है और चुनाव आयोग का बचाव किया है.बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं की छवि को धूमिल करने के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है और इसे केवल राजनीतिक स्टंट करार दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें