जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJP Protest: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, आमिर खान के भांजे ने बताई प्रोटेस्ट में आने की वजह

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे।मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.

CJP Protest: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, आमिर खान के भांजे ने बताई प्रोटेस्ट में आने की वजह
Image Credits: IANS/imrankhan/Instagram
Advertisement


बॉलीवुड एक्टर इमरान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में उनके और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था. 

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान मुंबई में 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें इमरान खान भी शामिल थे.मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दक्षिण मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3), और 189(5) के तहत मामला दर्ज किया है. ये धाराएं आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़े मामलों में लगाई जाती हैं. इस मामले में पुलिसकर्मी खुद शिकायतकर्ता बने हैं.

Advertisement

मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान को हिरासत में लिया था

शनिवार को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं.'उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा. इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें इमरान पुलिसकर्मियों से 'जय हिंद' कहते सुनाई दिए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan)

Advertisement

'मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहाँ क्यों लाया गया है’

एक अन्य वीडियो में इमरान ने अपनी हिरासत को लेकर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ''मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहाँ क्यों लाया गया है. उन्होंने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कहा.'' इमरान ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले उन्हें और अन्य लोगों को पुलिस वैन में करीब दो घंटे तक घुमाया गया.

इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की क्या वजह बताई 

पुलिस वैन में बैठने से पहले इमरान खान ने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा, ''मेरी कोई मांग नहीं है. मेरी ऐसी कोई हैसियत नहीं है कि मैं लोगों से कुछ मांगूं. मैं किसी संगठन का हिस्सा भी नहीं हूं, इसलिए किसी के प्रतिनिधि के तौर पर बात नहीं कर रहा हूं.''

इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड को भी हिरासत में लिया गया था 

Advertisement

इस प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन और उनकी कजिन जायन मैरी खान को भी अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था. दोनों ने भी सोशल मीडिया पर पुलिस वैन के अंदर से लगातार अपडेट साझा किए.

क्यों हो रहा है प्रदर्शन

बता दें कि यह प्रदर्शन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर है. प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्ति जताई.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें