जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर भड़के सलमान खान, कनिका से गंदा मजाक करना पड़ा भारी

बिग बॉस लवर्स को अगर किसी चीज़ का सबसे ज्यादा इंतज़ार रहता है, वो है वीकेंड के वार का. क्योंकि इस दौरान सलमान खान ना सिर्फ घरवालों की खिंचाई करते हैं, बल्कि क्लास लगाने से भी गुरेज़ नहीं करते हैं, अब सलमान ने काजी तौकीर को फटकार लगाई है.

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर भड़के सलमान खान, कनिका से गंदा मजाक करना पड़ा भारी
Image Credits: JioHotstarReality/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 में जमकर धमाल मचा रहा है, शो को शुरु हुए लगभग के महीना पूरा हो गया है और ये हर किसी का फ़ेवरेट बनता जा रहा है. बिग बॉस लवर्स को अगर किसी चीज़ का सबसे ज्यादा इंतज़ार रहता है, वो है वीकेंड के वार का. क्योंकि इस दौरान सलमान खान ना सिर्फ घरवालों की खिंचाई करते हैं, बल्कि क्लास लगाने से भी गुरेज़ नहीं करते हैं,

सलमान ने काजी की लगाई क्लास

बीते कुछ वीकेंड का वार में सलमान खान, लगातार काजी तौकीर की तारीफ़ करते नज़र आ रहे हैं, लेकिन इस बार सलमान खान का गुस्सा काजी पर ही फूटने वाला है, वो घरवालों के सामने काजी से कहेंगे कि आप इस बार ग़लत चले गए.

बता दें कि बीते एपिसोड में काफी हंगामा हुआ था. जहां काजी तौकीर के लॉलीपॉप कमेंट पर कनिका मान भड़क गईं थी और दोनों के बीच काफी बहस देखने को मिली थी, जिसकी चर्चा इस वीकेंड का वार पर देखने को मिलेगी. इसी की झलक प्रोमो में भी देखने को मिली है, जिसमें सलमान खान लॉलीपॉप वाला मुद्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं. 

‘इस हफ्ते आप गलत चले गए’

Advertisement

वीकेंड के वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान कहते नज़र आ रहे हैं, “काजी पहले तीन हफ्तों में तुम बहुत सीधे गए. इस हफ्ते आप गलत चले गए. आपका इंटेंशन चाहे जो भी हो लेकिन जब किसी को आपका इंटेंशन समझ में नहीं आया या गलत लगा है तो यू शुड हैव जस्ट बैक ऑन. आपने उसको रबड़ कर दिया. आपने उसको स्ट्रेच कर दिया और इसी वजह से आप गलत चले गए.”

‘इसने सॉरी बोला आपको’

काजी को फटकार लगाने के बाद कनिका से पूछते हुए सलमान कहते हैं, इसने सॉरी बोला आपको. इस पर कनिका कहती हैं, मुझे कोई मर्जी बोल दे. फिर सलमान कहते हैं, “हमने, हमने नहीं देखा आपने इनको सॉरी बोलते हुए.” 

Advertisement

कनिका-काजी का मसला क्या था?

बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच मस्ती चल रही होती है. जहां कनिका कहती हैं कि मैं तुम्हें तमीज सिखा कर जाउंगी. इस पर काजी कहते हैं, ठीक है आप मैम बन जाओ. इस पर कनिका पूछती है कि कौनसा सब्जेक्ट पढ़ोगे. वहीं काजी कहते हैं. यश मैम बायोलॉजी. इसके बाद दोनों के बीच मजाक मस्ती चल रही होती है. तब काजी कहते हैं, मैम आप मेरे साथ लॉलीपॉप खाएंगी. इसपर कनिका को गुस्सा आ जाता है और वह कहती हैं आप बहुत चीप हैं. इस पर काजी कहते हैं कि मैं कोई मिल गया के ऋतिक रोशन का कैरेक्टर बन गया था, जो अक्ल से बच्चा है. 

शो से रीति का सफ़र का हुआ खत्म

बताते चलें की बिग बॉस के घर से रीति तिवारी का सफ़र खत्म हो गया है, माही,उदिति और यंग को बिग बॉस ने एक पॉवर दी थी, वो किसी एक घरवाले की लाइफ छीन सकते हैं, तीनों ने आपसी सहमती से रीति का नाम लिया और वो शो से बेघर हो गईं हैं. 

उदिति बनीं घर की नई कप्तान

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं शो का नया कप्तान भी मिल गया है. उदिति इस हफ्ते घर की कप्तान बन गई हैं, ऐसे में अब शो में काफी मजा आने वाला है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें