×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का ख़तरनाक टीज़र रिलीज, ख़ून-खराबा करते दिखे Yash, फैंस बोले- धुरंधर रोने वाला है

फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का टीज़र चर्चाओं में आ गया है. यश ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमे वो ख़तरनाक अवतार में नज़र आए हैं.

Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का ख़तरनाक टीज़र रिलीज, ख़ून-खराबा करते दिखे Yash, फैंस बोले- धुरंधर रोने वाला है
Advertisement

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड  फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.  शुक्रवार को फैंस का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है.  यश ने फिल्म का टीजर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है.  उन्होंने लिखा, "यह बहुत क्रेज़ी होने वाला है!!!ToxicTeaser अभी आ गया है! 19 मार्च से दुनिया भर के सिनेमाघरों में.”

टॉक्सिक के टीज़र में क्या दिखाया गया?

1 मिनट 55 सेकंड का टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है. टीजर की शुरुआत यश के किरदार राया को यह बताते हुए होती है कि यह जंग अलग है. शुरुआत में लड़ाई के साथ कभी सर्कस का माहौल नजर आता है, तो कभी ईस्ट एशियन स्टाइल का बैकग्राउंड दिखता है. टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है.

वहीं, इसका सबसे बड़ा आकर्षण यश का जबरदस्त लुक और ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका फैंस कई समय से इंतजार कर रहे थे. इस बार वो पूरी तरह नए अंदाज में नजर आए हैं. यश का टीज़र में ख़तरनाक रुप देखने को मिला है. वो पूरे टीज़र में ख़ून-खराबा करते नजर आए हैं.

टॉक्सिक का टीज़र देख क्या बोले फैंस

फिल्म के टीज़र पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है. तो कोई बोल रहा है की ये फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. एक यूजर ने लिखा, “Toxic blockbuster loading”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Pure Hollywood material”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “All records break”

वहीं एक और यूज़र ने लिखा, When  meets Attitude, HISTORY is created! The KING is back to rule again

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “धुरंधर रोने वाला है”

Advertisement

फिल्म में नज़र आएंगी ये पांच हसीना

इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में महिला पात्रों के किरदार रिवील कर दिए थे. इनमें कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी. 

नेशनल अवार्ड विजेता ने किया फिल्म का डायरेक्शन

नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टर ये फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा. वहीं, हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है. 

Advertisement

टॉक्सिक से होगी धुरंधर 2 की भिड़ंत 

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2’ भी रिलीज़ होगी. दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. खैर बॉक्स ऑफ़िस पर कौन बाजी मारेगा ये तो वक्त ही बताएगा. 

किन-किन भाषाओं में रिलीज़ होगी टॉक्सिक 

Advertisement

यह भी पढ़ें

फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है. हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डब की गई है. 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें