×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा, बौखला गए कट्टरपंथी, फिर मिला ऐसा करारा जवाब बोलती बंद हो गई

सौंदस मौफकीर का पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही कुछ लोगों ने उनके मुस्लिम होने पर सवाल उठाए, जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया है.

इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा, बौखला गए कट्टरपंथी, फिर मिला ऐसा करारा जवाब बोलती बंद हो गई
Image Credits: soundousmoufakir/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सौंदस मौफकीर अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, वहीं बीते कई दिनों से वो अपने नए प्रीमियम स्क्रिनकेयर ब्रांड ‘मोरोमा’ को लेकर चर्चा में बने हुई हैं, हालांकि ब्रांड लॉन्च से ज्यादा सुर्खियां उन्हें घर में कराई गई पूजा की वजह से मिल रही है. 

मुस्लिम एक्ट्रेस ने घर पर करवाई पूजा-अर्चना

पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही कुछ लोगों ने उनके मुस्लिम होने पर सवाल उठाए, जिस पर अब एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया है. दरअसल सौंदस ने अपने घर पर पंडित बुलाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई. वायरल वीडियो में वो पीले रंग का पारंपरिक सूट पहने पूजा की थाली हाथ में लेकर भगवान की आरती करती नज़र आ रही हैं. वीडियो में उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद हैं. ये पूजा उनके नए बिज़नेस की शुभ शुरुआत के लिए रखी गई थी.

Advertisement

‘हमने भगवान से हमारी नीयत को साफ़ रखने की प्रार्थना की’

पूजा वाली  वीडियो को शेयर करते हुए सौंदस ने लिखा, “आज का दिन मेरे दिल में हमेशा बसा रहेगा. हमने @moromaaofficial के लिए पहली पूजा की. ग्रोथ के पीछे भागने या उपलब्धियों का जश्न मनाने से पहले, हमने आभार, विश्वास और प्रार्थना के साथ शुरुआत करने का फैसला किया. हमने भगवान से इस सफ़र पर आशीर्वाद देने, हमारे काम में मार्गदर्शन करने, इससे जुड़े सभी लोगों की रक्षा करने और हमारी नीयत को साफ़ रखने की प्रार्थना की.”

‘इस सफ़र में साथ चलने का फ़ैसला करते हैं’

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “Moroma टीम के साथ खड़े होकर मुझे एहसास हुआ कि कोई भी ब्रांड कभी एक व्यक्ति से नहीं बनता. ये उन लोगों से बनता है जो विश्वास रखते हैं, जो पूरे दिल से काम करते हैं और जो इस सफ़र में साथ चलने का फ़ैसला करते हैं. इसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ. और आप में से हर एक का शुक्रिया, जिसने पहले दिन से ही Moroma का साथ दिया है. आप भी इस सफ़र का हिस्सा हैं.भगवान हमारे काम, हमारे परिवारों और आप सभी को शांति, समृद्धि और खुशियाँ दें. यह तो बस शुरुआत है.”

मुस्लिम एक्ट्रेस पर भड़के कट्टरपंथी

Advertisement

अब जिस तरह से इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने पूजा की है, वो कट्टरपंथियों को रास नहीं आया है, उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है. उनका कहा है मुस्लिम होकर वो हिंदू-रीति रिवाज से पूजा कैसे कर सकती है. एक यूजर ने लिखा, “Indians fans lene k liye kitna natak karna padta hai”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,”यह कुफ़्र और शिर्क है जो आपको इस्लाम के दायरे से बाहर कर देगा, जब तक कि आप सच्चे दिल से तौबा न करें और दोबारा ऐसा कुफ़्र न करें.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मुझे भी तुम्हारे लिए अफ़सोस है. हिंदू तो मूर्ति-पूजक होते हैं, वे 'पीपल ऑफ़ द बुक' (किताब वाले लोग) भी नहीं हैं. उनका सम्मान करना ठीक है; हमारे पैगंबर ने हमेशा गैर-मुसलमानों के साथ प्यार और दया से व्यवहार किया, लेकिन पैगंबर ने कभी उनके साथ शिर्क (अल्लाह के साथ किसी और को शरीक करना) नहीं किया और न ही उनसे शादी की अल्लाह हमें बचाए! यह लड़की अपना दीन, दुनिया और आखिरत (परलोक) बर्बाद कर रही है. अभी भी समय है; इस्लाम में यह सबसे बड़ा गुनाह है. मुझे नहीं पता कि ऐसा करते समय तुम्हारे दिल में क्या था, लेकिन हराम तो हराम ही है, चाहे पूरी दुनिया ही क्यों न ऐसा कर रही हो! इस्लाम हमेशा सच और शाश्वत सत्य रहेगा; हमारी ज़िंदगी इस्लाम के ही अधीन है.

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह हराम है और वह शिर्क कर रही है; वह मुस्लिम और अरब है, इसलिए धर्म और ईश्वर की बातों के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद ऐसा करना पूरी तरह गलत है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर आपको मुसलमान होने पर इतना गर्व है, तो शायद आपको यह पढ़ना चाहिए कि कुरान मूर्ति-पूजा के बारे में क्या कहती है वही काम आप इन क्लिप्स में कर रहे हैं. दूसरों की मान्यताओं का सम्मान करने का मतलब यह नहीं है कि आप भी उनके रीति-रिवाजों में शामिल हों.”

सौंदस मौफकीर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Advertisement

अब सौंदस मौफकीर ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट के कमेंट में लिखा, “मुझे गर्व है कि मैं मुस्लिम हूँ और मेरा धर्म हमेशा मेरी पहचान का मुख्य हिस्सा रहेगा. लेकिन मेरी एक हिंदू टीम भी है, जिसकी मुझे बहुत परवाह है. इस काम को शुरू करने से पहले, मेरे लिए यह ज़रूरी था कि वे इस सफ़र से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करें, ठीक वैसे ही जैसे मेरी मुस्लिम प्रार्थनाओं और दुआओं के समय उनका मेरे साथ खड़ा होना ज़रूरी था. टीम का मतलब यही है.अपनी मान्यताओं से समझौता किए बिना एक-दूसरे का साथ देना.”

सौंदस मौफकीर का वर्क फ़्रंट

बता दें कि सौंदस मौफकीर को असली पहचान एमटीवी रोडीज 2024 से मिली थी. इसके बाद उन्होंने एमटीवी स्पिल्ट्सविला X4 का खिताब भी जीता. वो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा सौंदस ‘फतेह’, ‘द केरल स्टोरी’ और कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें