जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘यह बहुत ही शर्मनाक है’, मंदिर में दर्शन करने गए वरुण धवन ने ऐसा क्या किया भड़क गए लोग, एक्टर की लगा दी क्लास

वरुण धवन की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है, एक्टर हाल ही में मंदिर में गए थे, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ की सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

‘यह बहुत ही शर्मनाक है’, मंदिर में दर्शन करने गए वरुण धवन ने ऐसा क्या किया भड़क गए लोग, एक्टर की लगा दी क्लास
Image Credits: Instagram/varundvn
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं, एक्टर की ये फिल्म 5 जून को रिलीज़ होने वाली है, एक्टर अपनी इस फिल्म की सफलता के लिए हाल ही में मुंबई के एक मंदिर पहुंचे और वहां जाकर प्रार्थना की. 

वरुण धवन की वीडियो पर मचा बवाल 

हालांकि इस बीच लोगों को वरुण धवन के बारे में कुछ चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो थे मंदिर में उनके पहने कपड़े, जिसको लेकर एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया गया. वरुण धवन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंदिर से बाहर आते हुए दिखाई दिए और उनके माथे पर तिलक लगा है. वायरल हो रही इस वीडियो में वरुण धवन ने बनियान पहनी हुई है और उसके साथ एक्टर ने छोटे शॉट्रर्स पहने हैं.

वरुण की आस्था और भक्ति पर उठे सवाल

एक्टर जैसे ही मंदिर से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें ग्रीट किया और एक्टर ने प्रसाद बांटा, लेकिन इस बीच मंदिर से निकलते हुए वरुण धवन के आउटफ़िट चर्चा में आ गया, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरु कर दिया. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उनकी आस्था और भक्ति को झूठा बता दिया. 

Advertisement

वरुण धवन पर भड़के लोग 

सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल करते हुए कमेंट की बाड़ आ गई. एक यूजर ने नाराजगी ज़ाहिर करते हुए लिखा, “वरुण धवन आप कम से कम मंदिर में तो ढंग के कपड़े पहन सकते थे.मंदिर में चड्डी और बनियान पहनकर कौन जाता है? यह नकली भक्ति है और लोगों को खुश करने के लिए यह एक पीआर स्टंट है.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने एक्टर को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही शर्मनाक है. वरुण धवन को मंदिर में इस तरह के कपड़े पहनकर आना कैसे अलाउड कर दिया? क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं, तो क्या उन्हें मंदिर के नियम तोड़ने की अनुमति मिल गई है, कौन सा मंदिर ऐसा है, जो भक्त को छोटे से शॉर्ट्स और बनियान में आना अलाउड करता है.’

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “वरुण धवन जिम वेस्ट और हाफ शॉर्ट्स पहनकर मंदिर दर्शन करने गए. क्या वरुण धवन को लगा कि मंदिर जिम है, तभी तो वो वर्कआउट के कपड़ों में वहाँ गए? क्या आपने कभी किसी मुस्लिम अभिनेता को इस तरह मस्जिद जाते देखा है?”

वहीं एक और यूज़र ने लिखा, “यही कारण है कि दक्षिण के कई मंदिरों में शॉर्ट्स पहनने की अनुमति नहीं है और प्रवेश के लिए धोती और कमीज पहनना अनिवार्य है.”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “वह मंदिर में भगवान के दर्शन और आशीर्वाद पाने नहीं गया था. वह भगवान को दर्शन देने और यह जानने गया था कि क्या भगवान को उससे किसी प्रकार की सहायता या समर्थन की आवश्यकता है.अहंकार चरम सीमा पर”

बता दें कि जहां एक तरफ़ कई लोग वरुण धवन को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग एक्टर का समर्थन भी कर रहे हैं. 

रणवीर सिंह पर बोलकर ट्रोल हुए थे वरुण 

Advertisement

वरुण धवन कुछ दिनों पहले भी लोगों के निशाने पर आ गए थे. दरअसल उन्होंने धुरंधर की सफलता के लिए रणवीर सिंह को क्रेडिट नहीं दिया था. ये बात एक्टर के फैंस को रास नहीं आई थी. उन्होंने वरुण को ट्रोल करते हुए ‘जलनखोर’ बता दिया था.

बॉर्डर 2 में वरुण धवन ने मचाया था धमाल 

बात करें वरुण धवन के वर्क फ़्रंट की तो इस साल की शुरुआत में एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म बॉर्डर 2 में नज़र आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई की थी. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में नज़र आए थे.इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नज़र आएंगे वरुण

Advertisement

यह भी पढ़ें

अब एक्टर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, नाम की फिल्म लेकर आने वाले है, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम रोल में नज़र आएंगी. फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. ये फिल्म 5 को रिलीज़ होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
M
Manoranjan Dutta
4 months ago

These dynastic seasonal frogs must be debarred from entering temples in such disrespectful clothes.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें