'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीज़र देख देख भड़के कट्टरपंथी, मच गया बवाल
अजय की फिल्म चौहान का फर्स्ट लुक देख हर कोई हैरान रह गया है, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई है. जहां ज़्यादातर लोग फिल्म की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, और अजय देवगन की इस फिल्म को propaganda फिल्म बता रहे हैं.
Follow Us:
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'चौहान' का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज होते के साथ इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस फिल्म में एक्टर एक बार फिर अपने दमदार और सख्त अंदाज में नजर आने वाले हैं.
रिलीज हुआ ‘चौहान’ का टीज़र
फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत कश्मीर के विजुअल्स के साथ एक भारी बैकग्राउंड नैरेशन से होती है, जिसमें कहा जाता है- 'चौराहे पर 300 लड़के थे जनाब, घर सिर्फ 270 पहुंचे… 30 कम हैं.’ यह लाइन ही पूरे वीडियो का टोन सेट करती है और दर्शकों को एक गंभीर माहौल में ले जाती है. इसके तुरंत बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं- 'गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से आए थे, ईंट का जवाब पत्थर से, पर सामने वाला पत्थर ही उठा ले, तो जवाब क्या…' इस डायलॉग के साथ ही स्क्रीन पर युवाओं की भीड़, आगजनी, सैनिकों की तैनाती और उपद्रव के बीच पत्थरबाजी के कई शॉट्स तेजी से दिखाए जाते हैं.
वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से टियर गैस का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन मास्क पहने उपद्रवियों पर इसका कोई खास असर नहीं होता. इसके बाद पैलेट गन्स का उपयोग किया जाता है, लेकिन सीमित प्रभाव के कारण हालात फिर भी कंट्रोल में नहीं आते. इसके बाद वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इससे भी कोई समाधान नहीं होगा. स्थिति कंट्रोल से बाहर दिखाई देती है.
इस सीन ने सबको हैरान कर दिया
इसी बीच वीडियो में एक और अहम सीन सामने आता है, जहां एक पत्थरबाज अपने साथियों को हर शुक्रवार पत्थरबाजी के लिए लाउडस्पीकर से बुलाता है. इसी दौरान अजय देवगन की एंट्री होती है, जो एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आते हैं. वह हाथ में पोर्टेबल म्यूजिक सिस्टम लेकर चलते हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' का मशहूर गाना 'जुम्मा चुम्मा दे दे' बज रहा होता है.
अजय देवगन की एंट्री ने उड़ाया गर्दा
इसके बाद अजय देवगन को सेना की वर्दी में स्वैग के साथ चलते हुए दिखाया जाता है. वह चलते हुए जेब से रिवॉल्वर निकालते हैं, जैकेट उतारते हैं और आराम से अपनी घड़ी खोलते हैं. उनके चेहरे को पूरी तरह रिवील नहीं किया गया है, उन्होंने आधा चेहरा एक मास्क से ढका हुआ है, लेकिन उनकी आंखों की तीव्रता और एक्सप्रेशन से उनका किरदार पूरी तरह प्रभावशाली नजर आ रहा है. वीडियो अजय देवगन के दमदार डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह कहते है- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है.”
चौहान टीजर देख भड़के लोग
अजय की फिल्म चौहान का फर्स्ट लुक देख हर कोई हैरान रह गया है, सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई है. जहां ज़्यादातर लोग फिल्म की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, और अजय देवगन की इस फिल्म को propaganda फिल्म बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Propaganda movie hai.... Pulwama attack kyu hua ye Govt se puchne k bjaye muslims se puch rahe hai”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आजकल सभी फ़िल्में किसी न किसी तरह हिंदू-मुस्लिम टकराव से जुड़ी होती हैं; बस यही एकमात्र एजेंडा होता है.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “एक और प्रोपेगैंडा फ़िल्म आ गई”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये एक्टर्स पैसों के लिए अपना ज़मीर तक बेच देंगे... क्या आपको कश्मीर का इतिहास भी पता है? कितने नौजवान लड़कों की आँखों की रोशनी पेलेट गन की वजह से चली गई... कश्मीर में कितने लोग मारे गए... आज़ादी का अधिकार कहाँ है? लोकतंत्र कहाँ है?”
टीजर पर लोगों ने लुटाया प्यार
बता दें कि अजय देवगन की इस फिल्म की तारीफ़ करने वालों की भी कमी नहीं है. एक यूजर ने लिखा, Lag raha hai ki yah Ajay Sar kab sabse best movie hone wala hai Puri Bollywood ko hilane Wala movie a chuka hai Dhurandhar ke bad yah movie super duper hit Hogi I wish”
एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया अजय देवगन ऐसी फिल्मों की जरूरत थी हम लोगों को”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Baaap ree....aag laga di ajay devgn ne kya dhasu look or entry di hai...sirf entry pe 500 cr touch hai..”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “पहले बार कोई ट्रेलर देखकर दिल खुश हुआ है थैंक्स अजय सर”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ek dialogue ab pura social media me aag laga dega That's My Ajay Devgan sir ...Ye thoda hatke aur unique story lg rhi hai blockbuster to done h ji”
कौन डायरेक्ट कर रहा ये फिल्म
फिल्म 'चौहान' के जरिए अजय देवगन जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय के साथ पहली बार काम कर रहे है. फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी. जियो स्टूडियोज इससे पहले धुरंधर को भी प्रोड्यूस कर चुका है.
धमाल 4 से हंसाने आ रहे अजय
बता दें कि जल्द ही अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 भी रिलीज़ होने वाली है, कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म जुलाई में रिलीज़ होगी. एक्टर एक बार फिर से लोगों को हंसाने आ रहे हैं.