×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मन लागो मेरो यार फकीरी में…. महाशिवरात्रि पर जमकर थिरकीं सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया पर भी चढ़ा रंग, देखें Video

ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में बॉलीवुड स्टार्स आध्यात्मक के रंग में रंगे नजर आए. धुरंधर फेम सारा अर्जुन, मौनी रॉय, तमन्ना भाटिया समेत कई एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया.

मन लागो मेरो यार फकीरी में…. महाशिवरात्रि पर जमकर थिरकीं सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया पर भी चढ़ा रंग, देखें Video
Advertisement

Bollywood News: महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स भक्ति के रंगों में डूबे हुए नजर आए. ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, मौनी रॉय समेत कई सितारों ने कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि मनाई. इस दौरान सभी एक्ट्रेस भक्ति गीतों पर जमकर थिरंकी. 

आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (सद्गुरु) के ईशा फाउंडेशन में आयोजित महाशिवरात्रि के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला. शिव की भक्ति में लीन होकर भारतीय सिनेमा के कई बड़े स्टार्स और सिंगर को डांस करते हुए देखा गया. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने श्रीनिधि शेट्टी के साथ जमकर डांस किया. उनके साथ तमन्ना भाटिया और मॉनि रॉय ने भी भक्ति नाइट एंजॉय की. 

देखें Video 

Advertisement

वीडियो में देख सकते हैं सारा अर्जुन श्रीनिधि शेट्टी के साथ जमकर थिरक रही हैं. ग्रे सूट में सारा बेहद आध्यात्मिक और सुंदर नजर आ रही हैं. उनके साथ ग्रीन साड़ी में श्रीनिधि शेट्टी भी कदम से कदम मिला रही हैं. बैकग्राउंड में भक्ति गीत ‘मन लागो मेरे यार फकीरी में’ बज रहा है. बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकारा शिव भक्ति में रम गईं. 

एक वायरल वीडियो में तमन्ना भक्ति गीत पर झूमती नजर आ रही हैं और पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई दिख रही हैं. 

Advertisement

सारा अर्जुन ने क्या कहा? 

फिल्म धुरंधर में 19 साल की लड़की का किरदार निभाने वाली सारा अर्जुन ने इस मौके को बेहद खास बताया. उन्होंने ईशा फाउंडेशन में कहा, मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं. अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देख चुकी हूं और अब डांस शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.’ सारा अर्जुन ने बताया कि महाशिवरात्रि उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक राह के जरिए शिव से जुड़ने का तरीका है. सारा बीते चार साल से समारोह का हिस्सा बन रही हैं. 

वहीं, तमन्ना भाटिया ने कहा, पिछले साल पहली बार यहां आई थीं और इस बार फिर लौट आईं. उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी पूजा-पाठ को देखना चाहती हैं. सिंपल व्हाइट लुक के साथ अभिनेत्री को पूरे जोश के साथ डांस करते हुए देखा गया. 

यह भी पढ़ें- ‘वो आपका कैरेक्टर दिखाता है’, तापसी पन्नू ने कंगना रनौत पर कसा तंज, फिर लिया पंगा, बोलीं- इस तरह के लफ्जों… 

Advertisement

कोयंबटूर में हुए ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 180 देशों के लोगों ने शिरकत की. यह बेहद भव्य, दिव्य और भक्तिमय रहा. सद्गुरु भी महाशिवरात्रि को पूजा-पाठ के साथ ध्यान का दिन मानते हैं. उनका कहना है कि शिवतत्व से मिलने के लिए मन का जागृत होना जरूरी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें