जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल के CM बने सुवेंदु अधिकारी, बौखला गए प्रकाश राज, मोदी विरोध में कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने लगाई क्लास

प्रकाश राज ने बंगाल में शुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा है, एक्टर ने पीएम मोदी का क़रीब 10 साल पुराना वीडियो शेयर करते हुए वॉशिंग मशीन वाला तंज कसा, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बंगाल के CM बने सुवेंदु अधिकारी, बौखला गए प्रकाश राज, मोदी विरोध में कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने लगाई क्लास
Image Credits: IANS/X@BJP4India/Instagram/joinprakashraj
Advertisement

साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज, जो अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरजन करते हैं, वो असल जिंदगी में कई बार लोगों की नजरों में खलनायक बन जाते हैं. 

बंगाल के सीएम बने शुवेंदु अधिकारी तो चिढ़े प्रकाश राज!

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. दरअसल साउथ एक्टर प्रकाश को सुवेंदु अधिकारी का बंगाल का सीएम बनना रास नहीं आया है.  एक्टर ने अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी बौखलाहट ज़ाहिर की है. बीजेपी पर तंज कसने के लिए एक्टर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव बने रहते हैं. 

प्रकाश राज ने बीजेपी पर कसा तंज 

Advertisement

अब प्रकाश राज ने बंगाल में शुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के बाद सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा है,  एक्टर ने पीएम मोदी का क़रीब 10 साल पुराना वीडियो शेयर करते हुए वॉशिंग मशीन वाला तंज कसा, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने बंगाल में पहली बार सरकार बनाई है. शनिवार को ही शुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली थी. इसी के साथ ममता बनर्जी और TMC के 15 साल लंबे शासन ता अंत हो गया. 

वहीं इस बीच प्रकाश राज ने X पर जो वीडियोकी-पोस्ट किया, उसमें पीएम मोदी एक पुराने चुनावी भाषण में शुवेंदु पर कटाक्ष  करते नज़र आ रहे हैं. ये क्लिप साल 2016 की बताई जा रही है, जब कथित नारद स्टिंग ऑपरेशन को लेकर TMC के कई नेताओं पर सवाल उठे थे. उस समय शुवेंदु अधिकारी TMC में थे. एक्टर ने इसी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा वॉशिंग मशीन. अब उनके इस पोस्ट को बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

 

प्रकाश राज ने उड़ाया PM मोदी का मजाक 

Advertisement

प्रकाश राज ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें सड़क किनारे पीएम मोदी के कई बड़े कटआउट दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के साथ एक्टर ने मजाक करते हुए लिखा, Wow, Wow, Wow क्या भीड़ है. अब सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रकाश ने प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया है, व वो भी सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

प्रकाश पर भड़के लोग

Advertisement

प्रकाश राज ने जिस तरह से बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रकाश राज की क्लास लगाई है. एक यूजर ने लिखा, “आप हमेशा हिंदुओं की आवाज और भाजपा के नाम पर रोते रहते हैं... अगर आप राजनीति में 100 बेवकूफ ढूंढ लें तो उनमें से 95 भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों से होंगे, लेकिन आप सिर्फ 5 प्रतिशत देखकर खुद को समाज विचारक बता रहे हैं... ऐसा क्यों, श्री प्रकाश राज?”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम मूर्ख और पक्षपाती व्यक्ति हो. केवल भाजपा और मोदी पर ही टिप्पणी करते हो, अन्य पार्टियों, विशेषकर कांग्रेस पर कभी मुंह नहीं खोलते.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “वाशिंग मशीन गंदगी को तो निश्चित रूप से साफ कर देगी, लेकिन आप जैसे राष्ट्र-विरोधी लोगों के दिमाग को साफ नहीं किया जा सकता”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा,“हे भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति, तुम हताशा से घिरे हुए हो. जल्द ही तुम पागल हो जाओगे. तुम्हें किसी प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक के मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी. तैयार रहो.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब वह TMC में थे तब आपने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? वह एक साफ-सुथरे इंसान थे. थोड़ी शर्म करो, दफा हो जाओ.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “बाद में उन्होंने सही रास्ता चुना. और यह साबित नहीं हुआ है कि यह रिश्वत थी या एक कानूनी लेन-देन, जो हर आम आदमी करता है…लेकिन तुम पहले भी घटिया थे और अब भी घटिया हो...तुम अपनी माँ को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हो और मोदी जी को दोष देते हो...फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आने वाले सबसे घटिया आदमी तुम हो। तुम्हारी राजनीतिक समझ तो बस…”

Advertisement

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं प्रकाश राज

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज इस तरह से लोगों के निशान आए हो, इससे पहले भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करना एक्टर को भारी पड़ गया है. बीजेपी को दाउद पार्टी बोलना और राघव चड्ढा पर तंज कसना उन्हें भारी पड़ गया है.

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें