जीबी रोड की 100 महिलाओं के लिए ‘मर्दानी 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, जसविंदर सिक्का बोलीं- सशक्तिकरण सिर्फ मदद तक सीमित नहीं है

मोहन सिंह बम्मी चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक संस्था कट-कथा के सहयोग से दिल्ली की जीबी रोड की 100 महिलाओं के लिए फिल्म ‘मर्दानी 3’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन पीवीआर सिनेमा साकेत में किया.

जीबी रोड की 100 महिलाओं के लिए ‘मर्दानी 3’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, जसविंदर सिक्का बोलीं- सशक्तिकरण सिर्फ मदद तक सीमित नहीं है

समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सम्मान और मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से राजधानी में एक खास सामाजिक पहल की गई.

जीबी रोड की 100 महिलाओं के लिए रख गई ‘मर्दानी 3’ की विशेष स्क्रीनिंग

इसी कड़ी में मोहन सिंह बम्मी चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक संस्था कट-कथा के सहयोग से दिल्ली की जीबी रोड की 100 महिलाओं के लिए फिल्म ‘मर्दानी 3’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन पीवीआर सिनेमा साकेत में किया. 

इस दौरान महिलाओं ने एक साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखी और महिलाओं की ताकत, साहस और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी से खुद को जोड़ा. 

किस पर बेस्ड है मर्दानी 3?

फिल्म ‘मर्दानी 3’ एक महिला पुलिस अधिकारी की कहानी पर आधारित है, जिसमें कम उम्र की लड़कियों के अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को दिखाया गया है. फिल्म आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संदेश देती है. 

स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में खुशी और उत्साह का माहौल

स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमा हॉल में खुशी और उत्साह का माहौल रहा. कई महिलाओं ने बताया कि यह उनके जीवन में पहली बार था जब उन्होंने किसी थिएटर में फिल्म देखी. उनके लिए यह अनुभव सम्मान और अपनापन देने वाला रहा. 

संस्थापक जसविंदर सिक्का ने क्या कहा?

इस मौके पर मोहन सिंह बम्मी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक जसविंदर सिक्का ने कहा कि सशक्तिकरण सिर्फ मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान और समाज में अपनी जगह का एहसास कराना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करते हैं. 

कट-कथा संस्था क्या काम करती है?

यह भी पढ़ें

कट-कथा संस्था देशभर में जबरन देह व्यापार की शिकार महिलाओं के बचाव और पुनर्वास के लिए काम कर रही है. वहीं, जसविंदर सिक्का और चनप्रीत बम्मी द्वारा स्थापित मोहन सिंह बम्मी चैरिटेबल ट्रस्ट वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और लंगर सेवा जैसी गतिविधियां लगातार चला रहा है. 

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें