×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तानी मीडिया ने आशा भोसले को दिया ट्रिब्यूट तो भड़की शहबाज सरकार, चैनल को भेज दिया नोटिस

पाकिस्तानी कलाकारों, फैंस के साथ-साथ पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स ने भी आशा भोसले को ट्रिब्यूट दिया था. चैनल ने उनसे जुड़ी रिपोर्ट भी चलाई थी.

पाकिस्तानी मीडिया ने आशा भोसले को दिया ट्रिब्यूट तो भड़की शहबाज सरकार, चैनल को भेज दिया नोटिस
Source- IANS
Advertisement

दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से पूरी दुनिया की कला इंडस्ट्री सदमें में है. दुनियाभर के सिंगर और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसमें पाकिस्तान भी शामिल है. पाकिस्तानी प्रशंसकों ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया, लेकिन ये बात पाकिस्तानी हुक्मरान को रास नहीं आई. 

पाकिस्तानी कलाकारों ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स ने आशा भोसले के निधन से जुड़ी रिपोर्ट्स चलाई थी. इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से नोटिस भेज दिया गया. पाकिस्तान का जियो न्यूज़ भी इनमें शामिल था. जिसे आशा भोसले से जुड़ा कंटेट दिखाने पर शो-कॉज नोटिस थमा दिया गया. 

चैनल को भेजा शो-कॉज नोटिस

Advertisement

जियो न्यूज चैनल प्रबंधन का कहना है कि उसे आशा भोसले से जुड़े कंटेंट के प्रसारण पर पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटर पेमरा (Pakistan Electronic Media Regulatory Authority) की ओर से शो-कॉज नोटिस मिला है.

जियो न्यूज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर अज़हर अब्बास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, ‘हमेशा से परंपरा रही है कि जब किसी महान कलाकार पर रिपोर्टिंग होती है तो उसके काम को याद किया जाता है और सराहा जाता है. लेकिन फिर भी पेमरा ने इसे बैन करना चुना.’ 

अजहर अब्बास ने यह भी कहा, ‘जब भी किसी महान कलाकार पर खबर बनाई जाती है, तो उनके काम को याद करना और उसका जश्न मनाना एक पुरानी परंपरा रही है. उनके मुताबिक, आशा भोसले जैसी बड़ी कलाकार के लिए तो और भी ज्यादा उनके मशहूर और सदाबहार गाने दिखाए जाने चाहिए थे, जितने दिखाए गए.’ 

अजहर अब्बास ने कहा, कला और ज्ञान पूरी इंसानियत की साझा धरोहर हैं, जिन्हें सीमाओं में नहीं बांधा जाना चाहिए, साथ ही उन्होंने बताया कि आशा भोसले, पाकिस्तान की मशहूर गायिका नूर जहां की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उन्हें प्यार से अपनी ‘बड़ी बहन’ कहती थीं. उन्होंने आशा भोसले के उन खास कामों को भी याद किया, जो उन्होंने पाकिस्तान के मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान जैसे कलाकारों के साथ किए थे. 

Advertisement

PEMRA का नोटिस, Photo Source- @ehtishamulhaq87

नोटिस में क्या कहा गया? 

नोटिस में कहा गया है कि जियो न्यूज ने आशा भोसले के निधन की खबर दिखाते समय भारतीय गानों और फिल्मों के विज़ुअल्स दिखाए. अथॉरिटी का कहना है कि यह कदम पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का उल्लंघन है, जिसमें भारतीय कंटेंट दिखाने पर रोक लगाई गई थी. इसे जानबूझकर नियमों की अनदेखी माना गया है. नोटिस में यह भी कहा गया कि आशा भोसले के निधन की खबर के साथ उनके फिल्मी गाने भी प्रसारित किए गए. शो-कॉज नोटिस के बाद जियो न्यूज वकील की ओर से अपनी बात रखेगा. कंपनी के प्रबंधक कोर्ट में पेश होंगे. 

बताया जा रहा है, पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेशन अथॉरिटी ने जियो न्यूज़ को आशा भोसले की मृत्यु पर उनके गाने एयर करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया. पाकिस्तान में 2018 से ही TV चैनलों पर भारतीय फ़िल्म-गाने या कोई भी कंटेट दिखाने पर पाबंदी है. 

PEMRA ने नोटिस पर क्या कहा? 

Advertisement

पेमरा ने इस नोटिस को सही ठहराते हुए सफाई दी. BBC उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, पेमरा के प्रवक्ता ने नोटिस पर कहा कि किसी कलाकार के निधन की खबर दिखाने पर पेमरा को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसके साथ फ़िल्मी गाने चलाना कैसी पत्रकारिता है? 

हालांकि PEMRA का ये फैसला आशा भोसले के पाकिस्तानी फैंस को नागवार गुजरा. उनका कहना है कि आशा भोसले का संगीत सरहदों से परे है. जियो न्यूज ने लाखों पाकिस्तानियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके निधन पर उन्हें नहीं भुलाया. 

हिंदी के अलावा इन भाषाओं में गाए गाने

Advertisement

रविवार 12 अप्रैल को आशा भोसले का मुंबई में निधन हो गया. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. आशा भोसले को 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 100 से ज्यादा सम्मान मिले. उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था. उनके गाए गीत जैसे 'पिया तू अब तो आजा', 'ओ हसीना जुल्फों वाली' और 'ये मेरा दिल' आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं, जितने अपने दौर में थे. उनकी आवाज में एक खास जादू था, जो हर गाने को खास बना देता था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें