×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

The Sabarmati Report देख CM Yogi ने किया इतना बड़ा ऐलान, बौखला जाएंगे विरोधी !

2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को गुजरात, राजस्थान,छत्तीसगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने द साबरमती की दिल खोलकर तारीफ़ की थी । वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ का इस फ़िल्म पर रिएक्शन सामने आया है। योगी ने अपने कैब‍िनेट के साथ फ‍िल्‍म की स्‍क्रीन‍िंग देखी और फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की घोषणा की।

The Sabarmati Report देख CM Yogi ने किया इतना बड़ा ऐलान, बौखला जाएंगे विरोधी !
विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फ़िल्म द साबरमती रिपोर्ट ने धमाल मचा दिया है, ये फ़िल्म सभी को पसंद आ रही है, गोधरा मामले पर बनी इस फ़िल्म को कई राज्यों में टैक्स फ़्री भी किया जा चुका है । दर्शकों की तरफ़ से इस फ़िल्म को ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है । 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर आधारित हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को गुजरात, राजस्थान,छत्तीसगढ़, हरियाणा  और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने द साबरमती की दिल खोलकर तारीफ़ की थी । वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ का इस फ़िल्म पर रिएक्शन सामने आया है। योगी ने अपने कैब‍िनेट  के साथ फ‍िल्‍म की स्‍क्रीन‍िंग देखी और फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की घोषणा की।फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि- ज्यादा से ज्यादा लोग इस सच को देख सकें और जान सकें। इसलिए, इस फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री किया जाएगा।  हर भारतीय को यह फिल्म देखना चाहिए और देश व समाज में वैमनस्यता पैदा कर रहे लोगों को एक्सपोज करना चाहिए। मैं "द साबरमती रिपोर्ट" की पूरी टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सत्य के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वास्तविक सत्य को देश की जनता के सामने लाने का प्रयास क‍िया।

सीएम योगी ने आगे कहा कि- हर भारतवासी को "द साबरमती रिपोर्ट" फिल्म को देखना चाहिए और सत्य के नजदीक जाने का प्रयास करना चाहिए। उन चेहरों को जो राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन चेहरों को पहचानने के साथ-साथ उनका पर्दाफाश करने की भी आवश्यकता है। सभी को पता है कि साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से वापस जा रहे कारसेवकों के साथ गोधरा स्टेशन के बाहर जो कुछ भी हुआ था, उस सच्चाई को झुठलाने का प्रयास हो रहा था। अब वह सच्चाई सामने आई है। उस सच्चाई को बहुत से लोग आज भी झुठलाते हैं। उन्हें एक्सपोज करने की आवश्यकता है।

बता दें कि साबरमती रिपोर्ट गोधरा ट्रेन अग्निकांड की सच्चाई और तथ्यों को उजागर करने का दावा किया करती है। इसे दर्शकों से काफी positive  प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत राजनीतिक नेताओं का भी समर्थन मिला है। इससे पहले इसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में टैक्स-फ्री किया गया था। हाल ही में, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी गुजरात में फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान में भी फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया, ताकि इस फिल्‍म को ज़्यादा से ज़्यादा  दर्शक मिल सकें।

‘साबरमती रिपोर्ट’ साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। बता दें कि यह दुखद घटना 27 फरवरी, 2002 को हुई थी, जब गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच में भीड़ ने आग लगा दी थी। फिल्म में विक्रांत मैसी  ने एक हिंदी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है क्योंकि वह चाहता है कि रिपोर्ट में सच्चाई को शामिल किया जाए। फ़िल्म में राशि खन्ना ने भी एक पत्रकार का किरदार निभाया है । इस फ़िल्म में रिद्धि डोगरा भी नज़र आई हैं, जिन्होंने अंग्रेज़ी पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो की सच्चाई को सामने लाने से रोकती नजर आती हैं ।

बता दें कि हाल ही में  विक्रांत मैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  भी की थी। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर उनकी मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।बताते चलें की द साबरमती रिपोर्ट को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है।इस फ़िल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने प्रोड्यूस किया है ।फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है । खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये फ़िल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल करती है । 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें