×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सतलुज' विवाद : फिल्म का विरोध करने वाले वकील को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

फिल्म को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका मोहाली के जीरकपुर निवासी सरवन सिंह ने दाखिल की है, जो खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का प्रशंसक और जी5 का सब्सक्राइबर बताते हैं.

'सतलुज' विवाद : फिल्म का विरोध करने वाले वकील को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज
Image Credits: Diljit Dosanjh/ Instagram
Advertisement

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. अब सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने कहा है कि फिल्म का विरोध करने और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली हैं. 

वकील ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

उनका कहना है कि व्हाट्सएप मैसेज और फोन कॉल के जरिए धमकी दी गई कि उनका और उनके परिवार का वही हाल किया जाएगा, जैसा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हुआ था. इस मामले में उन्होंने सबूतों के साथ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है. 

वकील ने किस पर FIR दर्ज कराने की मांग की थी

Advertisement

वकील विनीत जिंदल ने बताया कि उन्होंने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय को शिकायत देकर फिल्म 'सतलुज', अभिनेता दिलजीत दोसांझ, फिल्म के निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि फिल्म में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक विचारधारा के प्रति सहानुभूति दिखाई गई है. उनका कहना है कि फिल्म पंजाब में 1980 और 1990 के दशक के उग्रवाद से जुड़ी घटनाओं को एकतरफा नजरिए से पेश करती है और अलगाववादी सोच को बढ़ावा देने की कोशिश करती है. इसी शिकायत के बाद लगातार धमकी भरे मैसेज मिलने शुरू हुए.

‘फिल्म को दोबारा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए’

इसी बीच फिल्म को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर की गई है. यह याचिका मोहाली के जीरकपुर निवासी सरवन सिंह ने दाखिल की है, जो खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा का प्रशंसक और जी5 का सब्सक्राइबर बताते हैं. याचिका में कहा गया है कि फिल्म को 3 जुलाई 2026 को जी5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन केवल दो दिन बाद 5 जुलाई को बिना किसी सार्वजनिक आदेश, अदालत के निर्देश या स्पष्ट सरकारी आदेश के प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. 

याचिकाकर्ता का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े अधिकारों का सवाल है. फिल्म को दोबारा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए. इस मामले में केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), पंजाब सरकार और जी एंटरटेनमेंट को पक्षकार बनाया गया है.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील हाकम सिंह ने कहा कि फिल्म को हटाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला दिया गया है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है. फिल्म को हटाने से पहले न तो कोई स्पष्ट कारण बताया गया और न ही कोई सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया. 

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फिल्म को रोकने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी. हमें उम्मीद है कि अदालत जल्द इस मामले की सुनवाई करेगी.

‘सतलुज' फिल्म किस पर बेस्ड है?

फिल्म 'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है. पहले इसका नाम 'पंजाब 95' रखा गया था. फिल्म लंबे समय तक सेंसर से जुड़े विवादों में फंसी रही. फिल्म निर्माताओं का कहना था कि सेंसर बोर्ड ने बड़ी संख्या में कट लगाने और कई बदलाव करने को कहा था, जिन्हें स्वीकार करना संभव नहीं था. बाद में फिल्म का नाम बदलकर 'सतलुज' रखा गया और इसे 3 जुलाई 2026 को जी5 पर रिलीज किया गया. हालांकि रिलीज के दो दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.

Advertisement

फिल्म हटाने पर जी5 ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें

फिल्म हटाने पर, जी5 ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म को फिलहाल हटाया गया है और इसे दोबारा उपलब्ध कराने के विकल्पों पर काम किया जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें