×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद पर बुरे फंसे संजय दत्त, NCW के पास जाकर मांगी माफी, अब ऐसे करेंगे पश्चाताप

संजय दत्त ने एनसीडब्ल्यू में लिखित रूप में माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से समाज या महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कई गंभीर सवाल उठाए.

'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद पर बुरे फंसे संजय दत्त, NCW के पास जाकर मांगी माफी, अब ऐसे करेंगे पश्चाताप
Image Credits: Sanjaydutt/IANS
Advertisement

कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के गाने 'सरके चुनर, तेरी सरके' से जुड़े विवाद के मामले में अभिनेता संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश हुए. गाने को लेकर आरोप थे कि इसमें महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बोल थे. इस शिकायत के बाद आयोग ने इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित लोगों को जवाब देने के लिए बुलाया. इसी कड़ी में संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए. 

संजय दत्त ने लिखित रुप से मांगी माफी

संजय दत्त ने एनसीडब्ल्यू में लिखित रूप में माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी तरह से समाज या महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. इस मामले की सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि क्या इस गाने या इससे जुड़े काम में शामिल लोगों ने पहले यह सोचा था कि इसका समाज पर क्या असर पड़ेगा?

NCW ने क्या कहा?

Advertisement

आयोग ने स्पष्ट किया कि जब कोई कलाकार किसी प्रोजेक्ट से जुड़ता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसे यह भी देखना होता है कि कंटेंट समाज के लिए सही संदेश दे रहा है या नहीं. खासकर ऐसे कलाकार जो पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं, उनकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि उनका प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ता है. 

आयोग ने यह सवाल भी उठाया कि क्या कंटेंट तैयार करने से पहले पर्याप्त जांच और सावधानी बरती गई थी या नहीं?

’50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे’

सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने इस पूरे मामले को लेकर एक अहम कदम उठाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वह 50 आदिवासी लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे।

Advertisement

संजय दत्त के हर एग्रीमेंट में ये प्रावधान शामिल होगा

इसके साथ ही संजय दत्त ने यह भी भरोसा दिलाया कि आगे से वह अपने सभी प्रोजेक्ट्स में पूरी कानूनी और नैतिक जांच को अनिवार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अब से उनके हर एग्रीमेंट में यह प्रावधान शामिल होगा कि किसी भी कंटेंट को स्वीकार करने से पहले यह देखा जाएगा कि उसमें महिलाओं और बच्चों की छवि सम्मानजनक है या नहीं।

नोरा फतेही कब होंगी महिला आयोग के सामने पेश

इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी सामने आया, जिन्हें आयोग ने इस मामले में पेश होने के लिए बुलाया था. हालांकि वह उस समय देश से बाहर थीं, इसलिए वह उपस्थित नहीं हो सकीं. उन्होंने आयोग से अनुरोध किया है कि उन्हें किसी दूसरी तारीख पर पेश होने का अवसर दिया जाए. इससे पहले इस मामले से जुड़े कुछ अन्य लोग और प्रोडक्शन के मेंबर भी आयोग के सामने पेश हो चुके हैं. 

Advertisement

Source INPUT-IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें