×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Naagin 7 में काम करने से Priyanka Choudhary ने किया इंकार, Ekta Kapoor का Offer ठुकराया!

दावा किया जा रहा है की उड़ारियां और बिग बॉस सीजन 16 में काम कर चुकी प्रियंका चौधरी नागिन सीज़न 7 में नज़र आ सकती हैं। मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रियंका चौधरी को नागिन 7 का ऑफ़र दिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी की नागिन 7 के लुक में एक फ़ोटो वायरल हो रही है।जिसके देखने के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है की प्रियंका चौधरी ने नागिन 7 की शूटिंग शुरू कर दी है।

Naagin 7 में काम करने से Priyanka Choudhary ने किया इंकार, Ekta Kapoor का Offer ठुकराया!
Advertisement
एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन ने जब जब टीवी पर दस्तक दी है। तब तब दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया है।अब तक इस शो के छन सीज़न आ चुके हैं।वहीं अब  नागिन के सातवें सीजन का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं।इस शो के कई सीजन ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोडे़ हैं। तो कुछ के कलाकार फैंस को पसंद आए हैं।ऐसे में फैंस अब देखना चाहते हैं कि एकता कपूर नागिन 7 में किस एक्ट्रेस को लीड रोल में लेकर आती हैं।इस शो के लिए कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं। तो कुछ एक्टर्स संग मेकर्स की बातचीत की चर्चा है।कभी कहा जा रहा है की मेकर्स ने प्रियंका चौधरी को इस नागिन 7 का offer दिया है।तो कभी ख़बरें आ रही हैं की अंकिता लोखंडे नागिन 7 में दिखाई दे सकती है।हालाँकि अभी अब तक किसी भी लीडिंग लेडी का नाम confirm नहीं हुआ है।

प्रियंका चौधरी ने नागिन 7 का ऑफर ठुकराया !

वहीं इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है की उड़ारियां और बिग बॉस सीजन 16 में काम कर चुकी प्रियंका चौधरी नागिन सीज़न 7 में नज़र आ सकती हैं। मीडिया रिपोट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने प्रियंका चौधरी को नागिन 7 का ऑफ़र दिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चौधरी की नागिन 7 के लुक में एक फ़ोटो वायरल हो रही है।जिसके देखने के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा है की प्रियंका चौधरी ने नागिन 7 की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही प्रियंका की फ़ोटो एडिटेड फ़ोटो है। वहीं अब प्रियंका चौधरी ने नागिन 7 में लीड रोल करने पर चुप्पी तोड़ दी है।काफ़ी टाइम से ऐसा कहा जा रहा है की नागिन 7 में प्रियंका चौधरी को ही फ़ाइनल किया है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है की वो इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं।

बता दें कि प्रियंका चौधरी ने चुप्पी तोड़ते हुए इस शो में काम करने की ख़बरों को अफ़वाह बताया है। प्रियंका ने इंकार कर दिया है की वो नागिन 7 का हिस्सा नहीं है।एक्ट्रेस ने एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है की -नहीं, मैं नागिन नहीं कर रही हूँ"। अब प्रियंका के इस खुलासे के बाद साफ़ हो गया है की वो एकता कपूर के शो में नज़र नहीं आएँगी।बता दें कि प्रियंका चौधरी के अलावा ऐसा भी कहा जा रहा था की  टीवी एक्टर अंकित गुफ्ता को भी इस शो का ऑफ़र आया था। कहा जा रहा था की वो शो में लीड रोल प्ले करेंगे।लेकिन बाद ये ख़बर महज़ अफ़वाह ही निकली।वहीं इसके बाद सुनने में आया था की अभिषेक कुमार को नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन वो भी इस शो के लिए फ़ाइनल नहीं हुए हैं।

बता दें कि नागिन के पिछले सीजव में तेजस्वी प्रकाश दिखाई दी थी। इस शो को काफ़ी पसंद किया गया था। टीआरपी के मामले में भी इस शो ने झंडे गाड़ दिए थे।यही वजह है की फैंस नागिन 7 का इंतज़ार कर रहे हैं। अभी तक इस शो में क़ई हसीनाओं ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। शो के पहले और दूसरे सीज़न में मौनी रॉय और अदा खान ने नागिन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज किया था। वहीं नागिन के तीसरे सीज़न में सुरभि ज्योती, करिश्मा तन्ना और अनिता ने अहम रोल निभाया था। उन्हें भी इस शो से काफ़ी शौहरत मिली थी।वहीं नागिन 4 में नियामक शर्मा और जैस्मीन भसीन नज़र आई थी।इसके अलावा सीज़न 5 में हिना खान और सुरभि चंदना ने नागिन बनकर दुश्मनों को जीना दुश्वार कर दिया   था। वहीं नागिन सीज़न 6 में तेजस्वी प्रकाश और महक चहल ने सबके दिलों में जगह बनाई थी। देखने वाली बात तो अब ये होगी की प्रियंका चौधरी की जगह एकता कपूर अब किस एक्ट्रेस को नागिन 7 के लिए फ़ाइनल कर करती हैं।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें