×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राघव चड्ढा के BJP ज्वाइन करने पर बौखलाए प्रकाश राज, मोदी विरोध में कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने सिखाया सबक

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. दरअसल साउथ एक्टर प्रकाश को राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन करना रास नहीं आया है.

राघव चड्ढा के BJP ज्वाइन करने पर बौखलाए प्रकाश राज, मोदी विरोध में कर बैठे ऐसी हरकत, लोगों ने सिखाया सबक
Image Credits: Narendra Modi/ IANS/ Prakash Raj/ IANS/ @raghavchadha88/instagram video grab
Advertisement

साउथ के जाने माने एक्टर प्रकाश राज, जो अपनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरजन करते हैं, वो असल जिंदगी में कई बार लोगों की नजरों में खलनायक बन जाते हैं. 

राघव के बीजेपी में शामिल होने से चिढ़े प्रकाश राज!

बीजेपी और पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अक्सर ही बयान बाजी करके चर्चाओं में रहने वाले प्रकाश राज ने एक बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है. दरअसल साउथ एक्टर प्रकाश को राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी को ज्वाइन करना रास नहीं आया है.  

Advertisement

बीजेपी और राघव चड्ढा पर कसा तंज

मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बोलने का एक्टर एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं, अब जब राघव बीजेपी में शामिल हो गए हैं. तो प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें अपनी भड़ास निकालते हुए एक्टर प्रकाश ने लिखा, “मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि वो अपराध से लड़ने के अपने वैल्यूज से भटक गए हैं. इसलिए मैं दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा हूं - राघव चड्डी.”

एक्टर ने इसके साथ ही हंसने वाला इमोजी और Justasking भी लिखा था. 

प्रकाश पर भड़के लोग

प्रकाश राज को राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होना बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए वो सोशल मीडिया अपनी बौखलाहट ज़ाहिर कर रहे हैं, हालांकि साउथ एक्टर की हरकत कई लोगों को पसंद नहीं आई. सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. लोग जमकर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. कोई कर रहा है कि आप बीजेपी को दाउद पार्टी नहीं कह सकते हैं. तो कोई उन्हें असल जिंदगी का खलनायक बता रहा है.

एक यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि आपको क्या परेशानी है, आप हर बात में अपनी नाक घुसा रहे हैं. अगर इसे भाजपा से जोड़ा जाए, तो आप एक बहुमुखी अभिनेता होने के बावजूद, आपका राजनीतिक ज्ञान किंडरगार्टन के बच्चों से भी कहीं कम है.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आपको इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. AAP न तो पुलिस बल जैसी पार्टी थी और न ही है, और BJP कोई दाऊद पार्टी नहीं है. आपकी तुलना घटिया सोच वाली है. राजनीति ऐसी ही होती है. आपको इसे समझना और स्वीकार करना चाहिए.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “सिंघम ने फिल्म में जो तेरी हालात की थी, वही हालात तेरी पब्लिक करेगी.क्योंकि रील लाइफ और रियल लाइफ एक ही है तेरा प्रकाश राज.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “वो एकमात्र ऐसे एक्टर हैं जो वास्तविक जीवन में भी खलनायक की भूमिका निभाते हैं. सिर्फ बॉर्डर के पार दुश्मन नहीं होते, देश के अंदर भी.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “राघव चड्ढा का रुतबा और उम्र दोनों ही हैं; इसीलिए बीजेपी ने उनका स्वागत किया.आपके साथ मामला बिलकुल उल्टा है. आप लंबे समय से बीजेपी में प्रवेश पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नाकाम रहे. बीजेपी आपको गंभीरता से नहीं ले रही है; इसीलिए आप बीजेपी को निशाना बना रहे हैं. न तो आपकी कोई साख है और न ही उम्र. आप असल जिंदगी के खलनायक हैं; आपको सनातन धर्म की समझ नहीं है. जय श्री राम.”

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुके हैं प्रकाश राज

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज इस तरह से लोगों के निशान आए हो, इससे पहले भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी बौखलाहट ज़ाहिर करना एक्टर को भारी पड़ गया है. बीजेपी को दाउद पार्टी बोलना और राघव चड्ढा पर तंज कसना उन्हें भारी पड़ गया है.

Advertisement

‘मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं’

बीजेपी में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा ने कहा था, “पिछले कुछ सालों से, मुझे ये महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.”

किन 7 सांसदों ने आप पार्टी छोड़ दी

बीते शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी. राघव ने बताया था कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं. 

Advertisement

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें