जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

प्रकाश राज ने पार की सारी हदें, PM मोदी का अपमान कर बुरे फंस गए, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

प्रकाश राज देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इस बार उन्होंने सार हद ही पार कर दी. एक्टर ने पीएम का अपमान कर ख़ुद के लिए ही मुसीबत मोल ली है. प्रकाश राज ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई और प्रदर्शन पर कथित सख्ती की कड़ी आलोचना की है.

प्रकाश राज ने पार की सारी हदें, PM मोदी का अपमान कर बुरे फंस गए, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
Image Credits: IANS
Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई समय से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई. इसके बाद से सोशल मीडिया पर मोदी विरोधी एक्टिव हो गए हैं और  पुलिस के एक्शन  पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सोनम वांगचुक को उनके अनशन से उठाकर लेने जाने पर एक्टर प्रकाश ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. 

प्रकाश राज़ ने मोदी सरकार पर निकाली भड़ास 

साउथ के जाने माने विलेन प्रकाश राज देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं. इस बार उन्होंने सार हद ही पार कर दी. एक्टर ने पीएम का अपमान कर ख़ुद के लिए ही मुसीबत मोल ली है. प्रकाश राज ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई और प्रदर्शन पर कथित सख्ती की कड़ी आलोचना की है.  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया एक ऐसी कायर सरकार को देख रही है, जो युवाओं से संवाद करना नहीं चाहती, बल्कि तानाशाहों की तरह व्यवहार करना चाहती है. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन को बाधित करना और सोनम वांगचुक को जबरन हिरासत में लेना डर और असुरक्षा का संकेत है. ये बेहद शर्मनाक है.’

Advertisement

 

प्रकाश राज ने पीएम मोदी का किया अपमान

प्रकाश राज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे अपनी हद पार करते हुए  अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, “परदे के पीछे क्या है, छप्पन इंच का डर हुआ नंगापन,परदे के पीछे क्या है, 56 इंच कांपती नग्नता जस्टआस्किंग”

Advertisement

 

प्रकाश राज पर भड़के लोग

अब जिस तरह से प्रकाश राज ने पीएम मोदी का अपमान किया है, उसके बाद से ही एक्टर की फ़ज़ीहत हो रही है, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्टर की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा, “तुम उस जगह जाकर समर्थन में भूख हड़ताल क्यों नहीं शुरू करते? नहीं, अपनी सेहत की कीमत पर तो नहीं, है ना? तुम जैसे डरपोक लोग शहीद तो चाहते हैं, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार नहीं होते.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बस पूछ रहा हूँ, X पर चिल्लाने के बजाय आप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठ जाते?”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मासूम स्टूडेंट्स की कीमत पर अपना पॉलिटिकल एजेंडा चलाना और उन्हें खास एजेंडा फैलाने के लिए उकसाना बंद करें. AAP की शुरुआत जैसी ही स्ट्रैटेजी है और लगता है इसका दूसरा वर्जन बनने वाला है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अगर देश में कोई ऐसा है जिसे सरकार को दोष देने का कोई अधिकार नहीं है, तो वह आप हैं... आप सचमुच शर्म की बात हैं.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम डरपोक हो. सरकार ने बहुत बढ़िया काम किया है. दिल्ली पुलिस को सलाम.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप किस तरह के इंसान हैं? क्या आप भूल गए कि जब बाबा रामदेव जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तो उन पर हमला हुआ था? तब तो आप चुप रहे, लेकिन अचानक उनके बारे में कैसे जाग गए? अलग-अलग राज्यों में कई इलेक्शन कार्ड रखने के मामले में आपके खिलाफ़ NBW (गैर-जमानती वारंट) जारी हुआ है, आपने इसका कोई जवाब क्यों नहीं दिया?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मैं आपको कायर कहता हूँ कि आप पेथुपराई, कोडाईकनाल TN में कथित ज़मीन हड़पने के बारे में बात नहीं करते.आप उस पर बात क्यों नहीं करते और अगर आपकी कोई गलती नहीं है तो कफ़न क्यों?आप भारत विरोधी ताकतों के पैसे लेकर काम करने वाले एजेंट हैं.मेरी राय में, सरकार को आपकी पूरी जांच करनी चाहिए.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम जैसे मज़ाकिया लोग इसलिए कांप रहे हो क्योंकि तुम्हारे इंटरनेशनल आका हर पल तुम्हें लात मार रहे हैं. अब तुम्हें ब्याज समेत सब वापस करना होगा.”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम खुद ईसाई बन गए और दूसरों को नंगा कहते हो. पैसे और पहचान के लिए तुम अपनी पहचान छोड़ दोगे, तो फिर डरपोक कौन हुआ? अगर तुममें ज़रा भी आत्म-सम्मान होता, तो तुम अपना नाम बदल लेते.prakashraaj तुम हिंदू होने का दिखावा करते हो, जबकि असल में तुम पश्चिम के खरीदे हुए गुप्त ईसाई हो.”

कितने दिन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक

Advertisement

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर 21 दिन दिन तक बैठे थे. पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे इस अनशन के कारण उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद  पुलिस शनिवार सुबह उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई. कई जानी मानी हस्तियों ने उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की थी.  

पहले भी ट्रोल चुके हैं प्रकाश 

वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो, इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुके हैं. कभी पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान बाजी करके तो कभी हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी कर वो कई बार आलोचनाओं का शिकार हो चुके हैं. 

Advertisement

प्रकाश राज़ का वर्क फ़्रंट 

यह भी पढ़ें

बात करें प्रकाश राज़ के वर्क फ़्रंट की तो जल्द ही एक्टर कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं, वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ दिखाई देंगे. इसके अलावा वो एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी ने भी नज़र आएंगे.जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू अहम रोल में होंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
S
Santosh Kumar
3 months ago

जिस व्यक्ति के पास 56 करोड़ वोट की ताकत है वह क्यों डरे, लड़खड़ाये? नचैये,नौटंकीबाज, अरबन नक्सल प्रकाशराज, तुम्हारे सारे बिलों में बारूद भरा जा चुका है। हम मानते हैं कि ईसाई वर्ल्ड की चैरिटी फंडिंग भारत की कुल अर्थव्यवस्था से ज्यादा है, तुम्हें उसमें के कुछ टुकड़े मिलते होंगे लेकिन हिंदुत्व और भारत के लिए जान छिड़कने वाले 100 करोड़ प्राण भारत में हैं और विश्व में 5 करोड़।

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें