जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM Modi ने किया ऐसा कारनामा, विक्रम भट्ट भी हो गए फैन, कहा कुछ ऐसा विपक्ष को लग जाएगी मिर्ची

विक्रम भट्ट ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी.

PM Modi ने किया ऐसा कारनामा, विक्रम भट्ट भी हो गए फैन, कहा कुछ ऐसा विपक्ष को लग जाएगी मिर्ची
Image Credits: Vikram Bhatt/Instagram/IANS
Advertisement


फिल्म 'हॉन्टेड 3डी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए फ़िल्ममेकर विक्रम भट्ट ने देश का नेतृत्व करने के तरीके को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है. 

फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बातचीत में विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारत के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. देश को हमेशा ऐसे नेताओं की जरूरत रही है, जिन पर लोग भरोसा कर सकें और भारत को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है. 

‘पीएम मोदी ने लोगों के मन में यह विश्वास पैदा किया है’

Advertisement

उन्होंने कहा, “हमें ऐसे नेताओं की जरूरत होती है जिन पर हम भरोसा कर सकें, जिनसे प्रेरणा ले सकें और जिन पर हमें गर्व हो. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुश्किल समय में वे हमारी सुरक्षा और हितों का ध्यान रख सकें. पीएम मोदी ने लोगों के मन में यह विश्वास पैदा किया है कि भारत किसी भी बाहरी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है. चाहे अमेरिका-ईरान संघर्ष का मामला हो या फिर भारत पर लगाए गए अनुचित टैक्स और टैरिफ, उन्होंने देश के लोगों में आत्मविश्वास जगाया है.”

‘मोदी जी हमारे लिए एक नायक की तरह हैं’

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने मजबूती से खड़े होकर विरोधियों को यह संदेश दिया कि अब इससे आगे नहीं बढ़ा जा सकता. लंबे समय तक हम बड़ी शक्तियों के ऐसे दबावों और हमलों का सामना करते रहे, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिलता था. हमें ऐसा महसूस होता था कि हमारी ओर से मजबूती से कोई बात रखने वाला नहीं है. एक फिल्ममेकर के तौर पर देखें तो हर किसी को ऐसी कहानी पसंद आती है, जिसमें अन्याय का जवाब दिया जाए. इसी वजह से मोदी जी हमारे लिए एक नायक की तरह हैं.”

Advertisement

विक्रम भट्ट ने मोदी विरधियों को दिया करारा जवाब 

बता दें कि विक्रम ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो मोदी विरोधियों और विपक्ष को बर्दाश्त नहीं होगा. मिडिल ईस्ट तनाव के बाद से ही विपक्ष देश में महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना कर रहा है, हाल ही में पीएम मोदी ने देश वासियों से ईंधन बचाओ की अपील की थी. जिसके बाद से ही विरोधी पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि जिस तरह से विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री की तारीफ़ की है, उसने विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

हॉन्टेड 3डी पर क्या बोले विक्रम भट्ट?

Advertisement

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा था, “हॉन्टेड 3डी और मेरी अब तक की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. मेरी मां के निधन और अचानक जेल जाने जैसी कठिन परिस्थितियों के दौरान फिल्म के निर्माता और मेरे करीबी मित्र आनंद पंडित हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. ”

उन्होंने आगे कहा, “एक समय ऐसा भी आया था जब मैंने आनंद जी से कहा था कि फिल्म को मेरे बिना ही रिलीज कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने ऐसे दौर में मेरा साथ दिया, जब मुश्किल समय में अक्सर लोग साथ छोड़ देते हैं. उनकी हिम्मत, साहस और समर्थन की वजह से अब हम 12 जून को ‘हॉन्टेड 3डी’ रिलीज करने के लिए तैयार हैं. दर्शक नए रोमांच के लिए तैयार हो जाएं”

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें