×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Chavva की नई रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, Pushpa 2 के साथ नहीं होगी टक्कर !

छावा के मेकर्स ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ डेट को बदल दिया है । अब छावा साल 19 फ़रवरी 2025 को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म को Chhatrapati शिवाजी महराज की जयंती पर रिलीज़ किया जा रहा है। दरअसल विक्की कोशल की ये फ़िल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थीं।वही पुष्पा 2 को 5 दिसंबर को रिलीज़ किया जा रहा है , दोनों ही फ़िल्मों की रिलीज़ डेट में एक दिन का फ़र्क़ है, ऐसे में अगर ये फिल्म एक साथ रिलीज़ होती तो इनकी कमाई पर बुरा असर पड़ सकता था । लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ को बदल दिया गया है। ताकि पुष्पा 2 के साथ टक्कर होने से बचा जा सके ।

Chavva  की नई रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, Pushpa 2 के साथ नहीं होगी टक्कर !
दिसंबर में एक से बढ़कर एक फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है, वहीं साल के आख़िरी महीने में दो बड़ी फ़िल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। जहां एक तरफ़ विक्की कोशल और रश्मिका मंदाना की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म छावा रिलीज़ होने वाली है।वहीं दूसरी तरफ़ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म पुष्पा 2 रिलीज़ होने वाली है। हैरान करने वाली बात तो ये है की दोनों ही फ़िल्मों की लीडिंग लेडी रश्मिका मंदाना ही है।बता दें कि छावा और पुष्पा 2 दोनों ही फ़िल्मों को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ बना हुआ है।ऐसे में दोनों ही फ़िल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। वहीं अब सुनने में आ रहा है की बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहा ये क्लैश टल गया है । 

दरअसल फ़िल्म छावा के मेकर्स ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ डेट को बदल दिया है । अब छावा साल 19 फ़रवरी 2025 को रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म को  Chhatrapati शिवाजी महराज की जयंती पर रिलीज़ किया जा रहा है। दरअसल विक्की कोशल की ये फ़िल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थीं,वही पुष्पा 2 को 5 दिसंबर को रिलीज़ किया जा रहा है , दोनों ही फ़िल्मों की रिलीज़ डेट में एक दिन का फ़र्क़ है, ऐसे में अगर ये फिल्म एक साथ रिलीज़ होती तो इनकी कमाई पर बुरा असर पड़ सकता था । लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ को बदल दिया गया है। ताकि पुष्पा 2 के साथ टक्कर होने से बचा जा सके । 

बात करें फ़िल्म छावा की तो ये एक हिस्टोरिकल -ड्रामा फ़िल्म है। जिसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विक्की कोशल  Chhatrapati Sambhaji Maharaj के किरदार में नज़र आएँगे। फ़िल्म से जुड़ी कुछ फ़ोटोज़ वायरल हुईं थी। जिसमें विक्की कोशल बेहद ही दमदार अंदाज में नज़र आए थे।वहीं कुछ दिनों में ही फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। जिसमें विक्की कोशल को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे।फिल्म के टीज़र ने ही दर्शकों में ग़ज़ब की हाइप क्रियेट कर दी है।विक्की कोशल के अलावा फ़िल्म में रश्मिका मंदाना yesubai Bhonsale के रोल में नज़र आएँगी।फ़िल्म के अंदर बेहद ही लंबी चोड़ी स्टारकास्ट नज़र आएगी। फ़िल्म में अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे,जो की Aurangzeb के रोल में दिखाई देंगे।

फ़िल्म के टीज़र के लास्ट में अक्षय खन्ना दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल लग रहा है।इसके अलावा फ़िल्म में सुनील शेट्टी , दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा भी अहम रोल में नज़र आएँगे।250 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म में पहली बार विक्की कोशल और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दिखाई देने वाली है।फ़िल्म का मूजिक A. R. Rahman ने दिया है।इस फ़िल्म को Maddock Films के मालिक Dinesh Vijan और सुनील शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

वहीं बात करें पुष्पा 2 की तो इस साल फ़िल्म का लोग पिछलें तीन साल से इंतज़ार कर रहे हैं।फ़िल्म का पहला पार्ट पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ा हिट साबित हुआ था। यही वजह है की मेकर्स पुष्पा 2 को लेकर काफ़ी उत्साहित दिख रहे हैं। पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थीं। लेकिन अब फ़िल्म के मेकर्स ने ऐलान किया है की पुष्पा 2, 5दिसंबर को थियेटर्स पर दस्तक देगी।पुष्पा 2 में इस बार भंवर सिंह यानि फहाद फासिल के बदले की कहानी होगी। आख़िर कैसे भँवर सिंह पुष्पाराज ने अपना बदला लेता है ये फ़िल्म की कहानी में इस बार देखने को मिलेगा।पुष्पा 2 को लेकर जो क्रेज़ बना हुआ है। उसे देखकर तो ऐसा लग रहा है की विक्की कोशल की छावा में लोग थोड़ी कम दिलचस्पी दिखा सकते हैं। ऑडियंस का रुख़ पुष्पा 2 की तरफ़ ज़्यादा रहेगा।ऐसे में लोग पुष्पा 2 के लिए छावा को इग्नोर कर सकते हैं।

बता दें कि पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है।फ़िल्म में अल्लु अर्जुन, रश्मिका मंदाना ,फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आएँगे। इसके अलावा ये भी सुनने में आ रहा है की फ़िल्म में श्री लीला  का आइटम नंबर भी होगा।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों ही फ़िल्में क्या कमाल करती हैं। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें