×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले, Video हुआ Viral

शपथ ग्रहण समारोह में मिथुन चक्रवर्ती का लुक काफी हटकर था. उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ गले में शॉल और सिर पर लाल रंग की कैप लगाई हुई थी. एक्टर का लुक तो चर्चा में रहा ही, लेकिन अब उनके संस्कारों की भी तारीफ़ हो रही है.

मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले, Video हुआ Viral
Image Credits: Mithun Chakraborty/IANS VIDEO
Advertisement

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की.  

मिथुन चक्रवर्ती ने छुए राजनाथ के पैर 

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में मिथुन चक्रवर्ती का लुक काफी हटकर था. उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ गले में शॉल और सिर पर लाल रंग की कैप लगाई हुई थी. एक्टर का लुक तो चर्चा में रहा ही, लेकिन अब उनके संस्कारों की भी तारीफ़ हो रही है. दरअसल बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती
मंच पर आते ही उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए, हालांकि राजनाथ ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर हाथ मिलाया.  इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को गले लगाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

मिथुन ने योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श किए

Advertisement

राजनाथ और अमित शाह से मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हाथ मिलाया और फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिले. इस दौरान उन्होंने नायडू के भी पैर छूने की कोशिश की, लेकिन नायडू ने उन्हें रोका और हाथ मिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ बात की. आगे बढ़ते हुए वह बीजेपी नेता जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले. मिथुन ने योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श किए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गले लगाया. 

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग मिथुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे उनके 'संस्कार' बता रहे हैं. 

मिथुन चक्रवर्ती ने कब रखा था राजनीति में कदम

Advertisement

मिथुन चक्रवर्ती के राजनीति करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में राजनीति में कदम रखा था, जब उन्हें तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों और सामाजिक विषयों को संसद में उठाया, लेकिन 2016 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे.

मिथुन चक्रवर्ती ने कब जॉइन की थी बीजेपी

साल 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की. वह अक्सर राजनीति कार्यक्रमों में नजर आते रहते हैं, बंगाल चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था. हालांकि फ़िलहाल उनके संस्कारों की तारीफ हो रही है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें