×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मनोज बाजपेयी ने ‘रामायण’ के बजट को बताया PR स्टंट, बोले- एक रुपया भी अकाउंट में नहीं जाएगा

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बाजपेयी ने अब इन फिल्म के बजट पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंडस्ट्री में बवाल मच सकता है. दरअसल एक्टर ने कहा है कि रामायण और वाराणसी का बजट असल में एक PR स्टंट है.

मनोज बाजपेयी ने ‘रामायण’ के बजट को बताया PR स्टंट, बोले- एक रुपया भी अकाउंट में नहीं जाएगा
Image Credits:Instagram/bajpayee.manoj/IANS/RanbirKapoor/instagram
Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है, ये फिल्म अपने बजट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है. नमित मल्होत्रा की रामायण को 4000 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है, वहीं राजामौली की फिल्म वाराणसी भी अपने 1300 करोड़ के बजट की वजह से हर तरफ़ छाई हुई है. 

रामायण के बजट पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

ये भारतीय सिनेमा के इतिहास के दो सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज बाजपेयी ने अब इन फिल्म के बजट पर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे इंडस्ट्री में बवाल मच सकता है. दरअसल एक्टर ने कहा है कि रामायण और वाराणसी का बजट असल में एक PR स्टंट है. 

मनोज बाजपेयी इनदिनों अपनी फिल्म गवर्नर का प्रमोशन कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने एक लीडिंग चैनल को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान एक्टर को रामायण और वाराणसी का बजट बताया गया. 

‘देखिए वो लोगों के PR का जरिया होता है’

Advertisement

फिल्मों की लागत जानकर मनोज बाजपेयी कहते हैं, "देखिए वो लोगों के PR का जरिया होता है. उसके जरिए ही ज्यादा बातचीत, कम-से-कम मैं जानता हूं, 15 सालों से चल रही है. ये सब काफी जल्दी फैल रहा है. कई बार कुछ दर्शक मिलते हैं मुझे इधर-उधर तो वो भी नंबर्स में बात करने लगते हैं. मैंने उनको डांटा भी है कि भाई, तुम्हारे अकाउंट में नहीं जा रहा है. अगर आपके अकाउंट में जा रहा है आप तब बात करिए. आप ये बताइए कि फिल्म कैसी लगी. बुरी लगी या अच्छी, उसकी बात करिए.”

‘इसमें से एक रुपया भी आपके अकाउंट में नहीं जाएगा’

एक्टर ने आगे कहा, "ये जो 500-600 करोड़ है, इसमें से एक रुपया भी आपके अकाउंट में नहीं जाएगा. दर्शकों को ये समझना पड़ेगा कि फिल्म आपको अच्छी लगी या बुरी, सिर्फ उससे ही आपका लेना-देना है. बाकी किसी चीज से आपका-मेरा कोई संबंध नहीं है. उसके बिजनेस से केवल प्रोड्यूसर का लेना-देना है."

कैसे रामायण का बजट हुआ 4000 करोड़ 

Advertisement

बता दें कि राजामौली की फिल्म रामायण के बजट पर कभी सवाल नहीं उठे, लेकिन नमित की रामायण 4000 करोड़ के बजट की वजह से सवालों के घेरे में हैं. हालांकि मेकर्स ने साफ़ किया है कि वो पैसा दो पार्ट्स में खर्च कर रहे हैं. फिल्म में 10 हज़ार से ज्यादा टेक्निशियन्स काम कर रहे हैं. देशभर के बड़े एक्टर्स इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. हान्स जिमर और एआर रहमान जैसे ऑस्कर विनर्स इसका म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. साथ ही 4000 करोड़ में से 1200 करोड़ फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च होगा. इस वजह से रामायण का बजट इतना बढ़ गया है. 

रामायण की धांसू स्टार कास्ट! 

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

Advertisement

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें