जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘देश की लीडरशिप को...’, जेन-जी प्रोटेस्ट पर ऐसा क्या बोलीं तनुश्री दत्ता, CJP और मोदी विरोधियों को लगेगी मिर्ची

तनुश्री ने युवा पीढ़ी को समझाते हुए लिखा गुस्से और भीड़ के कहने पर किसी सही से चल रही सरकारी व्यवस्था को हिलाना ठीक नहीं है.जेन जी को अपना गुस्सा जिम्मेदारी से दिखाना चाहिए था. हम सब जेन जी से प्यार करते हैं और पूरे भारत ने उनकी अहमियत को समझा है.

‘देश की लीडरशिप को...’, जेन-जी प्रोटेस्ट पर ऐसा क्या बोलीं तनुश्री दत्ता, CJP और मोदी विरोधियों को लगेगी मिर्ची
Image Credits: Tanushree Dutta/instagram/IANS/Video
Advertisement

तनुश्री दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी प्रोटेस्ट पर अपने विचार व्यक्त किए. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नेशनल सिक्योरिटी और बॉर्डर के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की. साथ ही जेन जी से अपना गुस्सा जिम्मेदारी से जाहिर करने की अपील की. 

जेन-जी प्रोटेस्ट विवाद पर क्या बोलीं तनुश्री दत्ता 
 
वीडियो में तनुश्री दत्ता कहती हैं, "फिलहाल, देश के किसी भी बड़े अधिकारी का इस्तीफा देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. हम चारों ओर से घिरे हुए हैं. हर तरफ बॉर्डर पर तनाव है, खासकर बांग्लादेश बॉर्डर और चीन पर. हालांकि, बांग्लादेश बॉर्डर पूरी तरह से सील नहीं हुआ है, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा था, वो रुकने लगा है. इसलिए थोड़ा विरोध तो होगा ही. पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर बांग्लादेश बॉर्डर सील किया था, उसके बाद ये सारे मुद्दे सामने आए. मैं ये नहीं कह रही कि छात्र आंदोलन की कोई वजह नहीं थी, लेकिन वो हल हो चुका है. मुख्य मुद्दा सुलझ गया है. समाधान निकल चुका है.”

 ‘लीडरशिप काम कर रही है…’

Advertisement

तनुश्री ने कहा, "इस समय एक नए व्यक्ति पर भरोसा करना मुश्किल है. कौन जाने बॉर्डर का मुद्दा कहां से शुरू हो जाए. लोगों को समझना चाहिए कि अभी बदलाव का समय नहीं है, जहां जिसकी ड्यूटी लगी है उसे वहीं अपना काम करने दीजिए क्योंकि कमान संभालना दो दिन का काम नहीं होता. अभी इसे बदलने का मतलब है अपने देश को बॉर्डर के मामले में कमजोर करना. देश के दुश्मन चाहते हैं कि हम बॉर्डर के मामले में कमजोर हों. पेपर लीक की वजह से जेन जी का गुस्सा जायज भी है, लेकिन अब उस मुद्दे को सुलझाया जा रहा है. लीडरशिप काम कर रही है तो फिर अभी मामले को क्यों बढ़ाया जाए? मामला इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि जो बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही थी वो अब बंद हो गई है तो जिन्होंने इसे बंद किया है, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "एजुकेशन सिस्टम के सुधार की शुरुआत हो चुकी है. अब इस मुद्दे को छोड़कर हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और बाकी जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए.”

‘सरकारी व्यवस्था को हिलाना ठीक नहीं है’

Advertisement

तनुश्री ने युवा पीढ़ी को समझाते हुए लिखा, "गुस्से और भीड़ के कहने पर किसी सही से चल रही सरकारी व्यवस्था को हिलाना ठीक नहीं है. जेन जी को अपना गुस्सा जिम्मेदारी से दिखाना चाहिए था. हम सब जेन जी से प्यार करते हैं और पूरे भारत ने उनकी अहमियत को समझा है. सब चाहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा हो, क्योंकि वो ही हमारे देश का भविष्य हैं. देश की लीडरशिप टीमें हम सभी को इंडिया में सेफ और कम्फर्टेबल रखने के लिए बहुत मेहनत कर रही है.”

‘सावधान रहें कि आप किस पर भरोसा करते हैं’

एक्ट्रेस ने जेन जी यानी कि युवा पीढ़ी को मैसेज देते हुए लिखा, "हमारी युवा पीढ़ी बात को अच्छे से समझो, पॉलिटिक्स हमेशा ब्लैक एंड व्हाइट नहीं होती. अक्सर यह ग्रे जोन होता है इसलिए सावधान रहें कि आप किस पर भरोसा करते हैं.”

Advertisement

प्रदर्शन के नाम पर पीएम के ख़िलाफ़ की थीं अभद्र बातें 

बता दें कि छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों में कथित तौर पर अपशब्दों और अभद्र भाषा के इस्तेमाल ने देश भर में एक नई बहस को जन्म दे दिया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. प्रदर्शन के नाम पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था. 

क्यों हो रहा था विरोध प्रदर्शन?

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्य परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी समस्याओं, जिसमें नीट-यूजी पेपर लीक जैसे मामले भी शामिल हैं, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे, हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें