×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Khalnayak Returns: 'खलनायक' बनकर लौटे संजय दत्त, टीजर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, बोले- सबका बाप आ गया अब कोई नहीं टिकेगा

संजय दत्त ने खुद 'खलनायक रिटर्न्स' फिल्म का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म 1993 की मूल 'खलनायक' का नया पार्ट बताया जा रहा है. मूल फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का रोल किया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था. 'बल्लू बलराम' का किरदार आज भी दर्शकों की याद में ताजा है.

Khalnayak Returns: 'खलनायक' बनकर लौटे संजय दत्त, टीजर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे, बोले- सबका बाप आ गया अब कोई नहीं टिकेगा
Image Credits: Instagram/duttsanjay
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर अपने खलनायक अंदाज में नजर आने वाले हैं. साल 1993 की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' का एंटी-हीरो किरदार 'बल्लू बलराम' अब नए रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है. फिल्म की घोषणा के बाद फिल्ममेकर सुभाष घई ने संजय दत्त के नए किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए खुशी जताई है. 

फिर से 'बल्लू बलराम' बनेंगे संजय 

सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की ओर से लिखा, “हम सभी यह देखकर बहुत खुश हैं कि हमारे प्यारे संजू 'खलनायक रिटर्न्स' के साथ वापस आ गए हैं. शुक्रवार को मीडिया को इसका एक जबरदस्त टीजर दिखाया गया, जिसे सबने खूब सराहा.” उन्होंने आगे कहा कि बल्लू बलराम जैसे आइकॉनिक किरदार को दोबारा निभाना संजय दत्त के लिए बड़ी चुनौती है. उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि संजय इस बार भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर देंगे. घई ने संजय दत्त और पूरी टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. 

संजय दत्त ने किया ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान

Advertisement

संजय दत्त ने शुक्रवार को खुद 'खलनायक रिटर्न्स' फिल्म की आधिकारिक घोषणा की. यह फिल्म 1993 की मूल 'खलनायक' का नया पार्ट बताया जा रहा है. मूल फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का रोल किया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था. 'बल्लू बलराम' का किरदार आज भी दर्शकों की याद में ताजा है. मूल फिल्म 'खलनायक' उस समय की कल्ट क्लासिक बन गई थी. इसमें संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.

‘खलनायक रिटर्न्स’ का छोटा टीजर हुआ रिलीज

शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि उनकी कंपनी ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स से क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल के अधिकार खरीद लिए हैं. इवेंट में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का छोटा टीजर भी रिलीज किया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार ‘बल्लू बलराम’ के नए और दमदार अवतार में नजर आए. एक्टर ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भी शेयर किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

Advertisement

‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर देख क्या बोले फैंस

‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर देख फैंस काफी excited हो गए हैं, छोटे से ही टीज़र ने लोगों का दिल जीत लिया है, लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, Every movie is temporary but sanju baba is permanent

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “संगीत के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “क्या एक्टर हैं, क्या कलाकार हैं, क्या ब्रांड खलनायक हैं!”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,”वाह रोंगटे खड़े हो गए”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “अब सब का बाप आ गया है कोई नहीं टिकेगा”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, संजू बाबा आ गए...अब बॉक्स ऑफिस का मीटर फटेगा

Advertisement

संजय ने सुभाष घई को कहा शुक्रिया

संजय ने सुभाष घई को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “खलनायक का सफर बहुत लंबा रहा है. सुभाष जी के बिना यह मुमकिन नहीं था. वह एक लीजेंड हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह हैं. वे इस नई फिल्म का भी हिस्सा होंगे.”

'खलनायक रिटर्न्स की कास्ट में कौन-कौन नज़र आएगा

Advertisement

 फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई है, संजय दत्त के अलावा फिल्म में कास्ट के तौर पर कौन-कौन नज़र आएगा फ़िलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है. 

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें