जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हुआ हमला, हाईवे पर हुई मारपीट, जानें कैसी है अब हालत
पनवेल इलाके में दिन के समय में किसी अनजान व्यक्ति ने जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हमला किया है. इस ख़बर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है. एक्ट्रेस की टीम ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है.
Follow Us:
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी और उनके छोटे भाई अयान को हाल ही में हाईवे पर एक गंभीर हमले का सामना करना पड़ा. आरोप है कि पनवेल इलाके में दिन के समय में किसी अनजान व्यक्ति ने इन दोनों भाई-बहन पर शारीरिक हमला किया और उनका पीछा भी किया. इस घटना में दोनों बाल-बाल बचे और अभी सुरक्षित हैं. मामले को लेकर टीम ने बयान जारी किया है.
जन्नत जुबैर और भाई अयान फ़िलहाल सुरक्षित हैं
जन्नत और उनके परिवार ने किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की और कहा कि जांच पूरी होने के बाद सही जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल, दोनों सुरक्षित हैं, और फैंस उनकी जल्द से जल्द पूरी रिकवरी और न्याय की कामना कर रहे हैं.
‘जन्नत और अयान को हाईवे पर खराब अनुभव से गुजरना पड़ा’
जन्नत जुबैर की टीम ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर मामले की पूरी जानकारी दी. बयान में लिखा है, “सभी को नमस्कार. हम आपको बताना चाहते हैं कि जन्नत और अयान को हाईवे पर खराब अनुभव से गुजरना पड़ा. उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनका पीछा भी किया गया.जन्नत और अयान अब पूरी तरह सुरक्षित हैं. हम आपकी चिंता की कद्र करते हैं और आपके लगातार समर्थन के लिए आभारी हैं.”
‘अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने से बचें’
टीम ने आगे अपील करते हुए लिखा, “कृपया सिर्फ इस जानकारी पर भरोसा करें. अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने से बचें. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अधिकारी मामले को लेकर एक्टिव हैं.
View this post on InstagramAdvertisement
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जन्नत जुबैर की सोशल मीडिया फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है, जहां फैंस हमेशा उनके साथ जुड़े रहते हैं. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है. अभी तक हमले के पीछे की वजह या आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.
सोशल मीडिया पर फैंस के बीच मचा हड़कंप
इस घटना की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया. कई यूजर्स ने चिंता जताते हुए उनकी सलामती की प्रार्थना और दोनों की सुरक्षा की दुआएं मांगीं. एक फैन ने लिखा, “जन्नत और अयान, अल्हम्दुलिल्लाह, आप दोनों सुरक्षित हैं!!! अल्लाह की हिफ़ाज़त आप पर बनी रहे, और मैं दुआ करता हूँ कि आपको जल्द से जल्द इंसाफ़ मिले. उम्मीद मत छोड़ना, आप अकेले नहीं हैं.”
दूसरे ने कहा, “जन्नत और अयान, प्लीज़ अपना ख्याल रखना. जो कुछ हुआ, उसके बारे में सुनकर बहुत डर लग रहा है, लेकिन हमें इस बात की बहुत खुशी है कि अब आप दोनों सुरक्षित हैं... चाहे कुछ भी हो जाए, हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं! “
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “आपकी सलामती के लिए भगवान का शुक्र है. भगवान आपकी रक्षा करें. कृपया अपना ख्याल रखें.”
जन्नत जुबैर का वर्क फ़्रंट
बात करें जन्नत जुबैर के वर्क फ़्रंट की तो वो इन दिनों कॉमेडियन भारती सिंह के कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स के सीजन 3 में देखा जा रहा है. इससे पहले वो करण जौहर के रियलिटी शो ट्रेटर्स में भी दिखी थीं. वहीं वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी नज़र आ चुकी हैं. जन्नत ने काशी-अब ना रहे तेरा काग़ज़ कोरा, फूलवा, और तू आशिकी जैसे टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं.