जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये घटिया फिल्म पसंद आई, धुरंधर नहीं,' शाहिद कपूर की तारीफ कर बुरे फंसे ऋतिक रोशन, जानें क्यों हो रहे ट्रोल

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओ रोमियो की कई जानी मानी हस्तियों ने तारीफ़ की है, वहीं इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है. ऋतिक ने अपने एक्स अकाउंट पर ओ रोमियो देखने की अपील की है, साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर की तारीफ़ की है.

'ये घटिया फिल्म पसंद आई, धुरंधर नहीं,' शाहिद कपूर की तारीफ कर बुरे फंसे ऋतिक रोशन, जानें क्यों हो रहे ट्रोल
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर ही चर्चाओं  में बने रहते हैं, वो आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन फिल्मों की तारीफ़ करते हैं, जो उन्हें पसंद आती हैं. हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज हुई है, जहां ये फिल्म कुछ लोगों को पसंद आई है, वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म को नकार दिया है. 

ऋतिक ने की शाहिद कपूर की तारीफ़

विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी ओ रोमियो की कई जानी मानी हस्तियों ने तारीफ़ की है, वहीं इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है. ऋतिक ने अपने एक्स अकाउंट पर ओ रोमियो देखने की अपील की है, साथ ही उन्होंने शाहिद कपूर की तारीफ़ की है. एक्टर ने लिखा, "ओ'रोमियो की अनोखी कहानी आपको अंत में जीत लेती है. मुझे बहुत मजा आया. शाहिद कपूर आप इस जॉनर में बेस्ट हैं. आप बहुत अच्छे हैं. दोस्तों, इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें."

Advertisement

ऋतिक रोशन पर भड़के लोग

अब शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की तारीफ़ करना ऋतिक रोशन को भारी पड़ गया है. लोग सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, इसकी वजह रणवीर सिंह की धुरंधर है. लोग ऋतिक को धुरंधर पर उनके रिएक्शन को याद दिलाते हुए ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,  "तो आपको यह घटिया फिल्म पसंद आई लेकिन धुरंधर से नफरत थी.”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे उम्मीद है कि आप सिर्फ़ पेड प्रमोशन की वजह से इसकी तारीफ़ नहीं कर रहे हैं... खासकर इसलिए क्योंकि आपको धारुंधर से नफ़रत थी, जो असल में एक मास्टरक्लास था.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, आपको धुरंधर की "पॉलिटिक्स" ठीक नहीं लगी थी. क्या आपको इस फिल्म में गैंगस्टर्स की बड़ाई ठीक लगी.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “क्या आपको इसमें कोई राजनीति नहीं दिखती जैसा कि आपने धुरंधर में देखा था?”

धुरंधर पर ऋतिक ने क्या कहा था?

Advertisement

बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2025 में  'धुरंधर' का भी रिव्यू किया था. उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ की थी.  खासकर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के एक्टिंग की, लेकिन फिल्म की राजनीतिक विचारधारा से खुलकर असहमति जताई थी. उन्होंने फिल्म को बेहतरीन सिनेमा कहा, लेकिन इसके कुछ विवादास्पद राजनीतिक रुख को लेकर वैचारिक मतभेद भी व्यक्त किए थे. 

‘कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया’

ऋतिक रोशन ने फिल्म पर रिव्यू देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, "मुझे सिनेमा पसंद है, मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जो किसी भंवर में फंस जाते हैं और कहानी को कंट्रोल करने देते हैं, उन्हें घुमाते हैं, हिलाते हैं जब तक कि वे जो कहना चाहते हैं वह उनसे निकलकर स्क्रीन पर न आ जाए. धुरंधर इसका एक उदाहरण है. कहानी कहने का तरीका बहुत पसंद आया. यह एक सिनेमा है.”

धुरंधर की पॉलिटिक्स से सहमत नहीं ऋतिक रोशन

Advertisement

एक्टर ने आगे लिखा, "मैं इसकी पॉलिटिक्स से सहमत नहीं हो सकता, और इस बात पर बहस कर सकता हूँ कि दुनिया के नागरिक होने के नाते हम फिल्ममेकर्स को क्या ज़िम्मेदारियाँ उठानी चाहिए. फिर भी, मैं इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता कि सिनेमा के एक स्टूडेंट के तौर पर इसे कितना पसंद किया गया और इससे कितना कुछ सीखा गया. कमाल है..."

ऋतिक रोशन ने धुरंधर की तारीफ़ में क्या कहा?

वहीं ऋतिक रोशन ने इसके बाद अपने एक्स अकाउंट पर भी अलग से धुरंधर पर रिव्यू दिया था, इस बार एक्टर ने फिल्म के साथ-साथ पूरी टीम की तारीफ़ की थी. एक्टर ने लिखा था, "अभी भी मेरे दिमाग से धुरंधर नहीं निकल रहा है. आदित्य धर आप एक ज़बरदस्त मेकर हैं. रणवीर सिंह चुप से लेकर तेज़ तक, क्या सफ़र है और कितना लगातार. अक्षय खन्ना हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं, और यह फिल्म इसका सबूत है. आर माधवन बहुत ही शानदार ग्रेस, ताकत और गरिमा!! लेकिन यार, राकेश बेदी, तुमने जो किया वह ज़बरदस्त था. क्या एक्ट था, शानदार!! सभी के लिए बहुत-बहुत तालियां, खासकर मेकअप और प्रोस्थेटिक्स डिपार्टमेंट के लिए! मैं पार्ट 2 का इंतज़ार नहीं कर सकता!!!"

धुरंधर ने दुनियाभर में कितने करोड़ कमाए?

बता दें कि धुरंधर के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल दिया था, इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कारोबार किया है. वहीं 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट रिलीज़ होगा, जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. 

ओ रोमियो ने कितने करोड़ का कारोबार किया?

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं बात करें शाहिद कपूर की ओ रोमियो की तो इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 42 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक़ कमाई नहीं की है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे स्टार्स नज़र आए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें